जापान (Japan) में एक रेस्त्रां में अनोखा प्रयोग किया गया। यहां के सबसे प्रसिद्ध व्यंजन  में से एक रेमन नूडल्स (Ramen Noodles) में आइस्क्रीम की टॉपिंग (Topped With Icecream) की गई। 9 मार्च को एक फूड ब्लॉगर (Food Blogger) द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो अब जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है।  

नई दिल्ली। जापान के एक रेस्त्रां में रेमन नूडल्स को आइस्क्रीम टॉपिंग के साथ सर्व किया गया। रेस्त्रां की ओर से किए गए इस अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट के बाद उनका यह अनोखा व्यंजन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो एक फूड ब्लॉगर ने बनाया है। इस वीडियो को ब्लॉगर ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया है। यहां तमाम यूजर्स रेस्त्रां की जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यदि आप दक्षिण और पूर्वी एशियाई देशों के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। उनके रहन-सहन, संस्कृति और खानपान के वीडियो सोशल मीडिया पर देखते हैं, तो रेमन नूडल्स से आप जरूर परिचित होंगे। रेमन नूडल्स जापान का ऐसा भोजन है, जो वहां के लोगों में खासा चर्चित है और पसंद किया जाता है। इसकी तमाम वेरायटी के आधार पर लोग वहां अलग-अलग भोजन बनाते हैं। 

View post on Instagram

फूड ब्लॉगर ने पोस्ट किया वीडियो 15 दिन बाद हो रहा वायरल 
ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फूड ब्लॉगर ने पोस्ट किया है। यह वीडियो जापान के ओसाका में स्थित एक रेस्त्रां का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है रेमन नूडल्स को सॉफ्टी आइस्क्रीम की टॉपिंग से सजाया गया है। यह वीडियो बीते 9 मार्च को पोस्ट किया गया है, मगर अब यह जमकर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 33 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। इस वीडियो को फूड ब्लॉगर जेसी ओगंद्रियन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

यह भी पढ़ें: चाय प्रेमियों को लग सकता है शौक! अदरक की जगह सेब, चीकू और केला कूटकर बना दी स्पेशल टी, लोग दे रहे गालियां 

आईस्क्रीम टॉपिंग के साथ नूडल्स की कीमत दस डॉलर 
यह वीडियो जापान के ओसाका शहर में स्थित फ्रेंकेन रेस्त्रां का है। रेस्त्रां में मीसो रेमन को एक बाउल में सॉफ्टी आइस्क्रीम की टॉपिंग के साथ परोसा गया है। इस व्यंजन की कीमत चॉकलेट और वनीला आइस्क्रीम की टॉपिंग के साथ दस डॉलर बताई गई है। फूड ब्लॉगर की ओर से व्यंजन के बारे में बताया गया है कि इसमें आइस्क्रीम की टॉपिंग रेमन नूडल्स को और क्रीमी बनाने के लिए गया है। 

यह भी पढ़ें: हैरान करने वाला सिग्नेचर सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों का दावा- इसे कॉपी करना नामुमकिन 

वनीला फ्लेवर तो ठीक, मगर चॉकलेट क्यों 
इस व्यंजन को चखने के बाद फूड ब्लॉगर ने बताया कि उसे यह अनोखी डिश काफी पसंद आई है। उसने व्यंजन की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि इसमें मीठे और नमकीन का परफेक्ट स्वाद आ रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा, वनीला तक तो फिर भी ठीक है, मगर चॉकलेट वाली आइस्क्रीम कुछ ज्यादा ही हो गई।