दुल्हन स्टेज पर दूल्हे की आरती उतार रही थी कि तभी सामने बारातियों की भीड़ में कुछ ऐसा हुआ कि उसके होश उड़ गए।

ट्रेंडिंग डेस्क. अक्सर शादियों में कई तरह के मजेदार दृश्य कैमरे में कैद हो जाते हैं परइस शादी में जो हुआ वो देख दुल्हन डरकर रोने लग गई। दुल्हन स्टेज पर दूल्हे की आरती उतार रही थी कि तभी सामने बारातियों की भीड़ में कुछ ऐसा हुआ कि उसके होश उड़ गए। दूल्हा भी मंच के आगे आकर चुपचाप सबकुछ देखता रहा। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंच के सामने जमकर चले लात-जूते

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को राजू नाम के शख्स ने शेयर किया है। वीडियो मंच के पीछे से रिकॉर्ड किया जा रहा था, जब दुल्हन दूल्हे की आरती उतार रही थी। तभी बारातियों की भीड़ में जमकर लात-जूते चलने लग गए। पहले दो, फिर चार और फिर पूरी भीड़ ऐसे लड़ने लग गई जैसे दंगा मच गया हो। आरती छोड़कर दूल्हा मंच के आगे की ओर बढ़ा पर उसे किसी रिश्तेदार ने हाथ पकड़कर रोक लिया। दूल्हा इस जोरदार मारपीट को चुपचाप देखता रहा वहीं दुल्हन डर के मारे रोने लग गई।

लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों तरफ आरती उतारी जा रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कौन हैं ये लोग...कहां से आते हैं?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'एक बाप जिंदगी भर की कमाई अपनी बेटी की शादी में लगा देता है कि कुछ कमी न हो और फिर ऐसे नौजवान आकर सबकुछ खराब कर देते हैं। उस बाप से पूछो कि ये सब देखकर उसपर क्या बीती होगी?' वीडियो में ये साफ नहीं है कि ये किस जगह का है। देखें वायरल वीडियो...

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : इंसानों की औसत उम्र से ज्यादा है इस पक्षी की उम्र, अमेरिका के इस द्वीप में आया नजर

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...