क्राइम की ये कहानी एक ऐसे युवक की है, जिसने अपनी ही दोस्त को धोखा दिया। अगस्त में दोषी अविल को बलात्कार का दोषी पाया गया था। फिर हैरो क्राउन कोर्ट में 22 साल जेल की सजा सुनाई गई। 

लंदन (London). यहां एक बलात्कारी (Rapist) को 22 साल जेल की सजा (Punishment) सुनाई गई। इस सजा का जिक्र इसलिए किया जा रहा है क्योंकि दोषी की गुनाह (Crime) हैरान करने वाला था। उसने महिला को 4 दिन तक कैद में रखा। खाना नहीं देता था। बलात्कार करता था। मौका मिलते ही लड़की वहां से भाग निकली। अपने रिश्तेदार के यहां छुप गई। आरोपी का नाम अब्दुल अवील (Abdul Avil) है। हैरानी की बात ये है कि दोषी ने पहले ही पीड़िता (Victim) के साथ मारपीट की थी, लेकिन उसने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की को मारते-मारते बेहोश कर दिया
लंदन लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 साल के अब्दुल अवील ने पीड़िता को एक कमरे में बंद रखा। खाना - पानी तक नहीं दिया। वारदात पिछले साल 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच हुई थी। आरोपी उसे राक्षस की तरह से पीटता था। बलात्कार करता था। उसे इतना मारा की बेहोश हो गई। फिर मौका मिलने पर वहां से भाग निकली। 

दोषी कोई और नहीं उसका दोस्त ही थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोषी कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का दोस्त था। अवील ने पीड़िता पर इससे पहले भी एक बार हमला किया था। पुलिस के मुताबिक, अविल ने महिला को हिंसा का शिकार बनाया। जब पहली बार पीड़िता पर हमला हुआ था, तभी उसे पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया। इसी वजह से उसके साथ दोबारा वारदात को अंजाम दिया गया।

अगस्त में अविल को बलात्कार का दोषी पाया गया था। फिर हैरो क्राउन कोर्ट में 22 साल जेल की सजा सुनाई गई। जांच को लीड करने वाले डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल जेम्मा हार्किन ने कहा, अविल ने हर बार अपने गुनाह से इनकार किया। उसने एक कमजोर महिला का फायदा उठाया, जिसने उस पर भरोसा किया। उसके साथ हिंसा की। किसी को भी कभी भी हिंसा सहन नहीं करना चाहिए। हालांकि उसने बाद में आवाज उठाई और दोषी सलाखों के पीछे है। 

ये भी पढ़ें...

मंदिर में माथा टेकने से लेकर दुश्मन को आंख दिखाने तक, देश कभी नहीं भूलेगा Bipin Rawat की ये 20 Photos

RIP Bipin Rawat: पीएम मोदी ने कहा वे एक उत्कृष्ट सैनिक थे, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने भी जताया दुख

Eyewitness से जानिए कैसे हुआ Bipin Rawat का Helicopter Crash, सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

Army Chopper Crash: डबल इंजन-PM Modi भी इसी में करते हैं सफर, जानें कितना एडवांस है mi 17 Helicopter