सोशल मीडिया पर हर रोज अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते हैं कुछ चौंकाने वाले होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

वायरल डेस्क। आज की दुनिया सोशल मीडिया से पूरी तरह से जुड़ी हुई है। यहां ज्यादातर घटनाएं सोशल मीडिया से कनेक्ट रहती हैं। हर बड़े और छोटे मुद्दे सोशल मीडिया पर उठाए जाते हैं जिनका बेहतर परिणाम भी मिलता है। वहीं कुछ ऐसे में वीडियो भी रोजाना वायरल होते हैं जिन्हें देखकर हंसते-हंसते आफके पेट में दर्द होने लगेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल हुआ हलवाई का वीडियो
फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें किसी कार्यक्रम के लिए घर में भोजन आदि बनाया जा रहा है। हलवाई खाने बनाने में पूरी तरह से जुटा हुआ है। इस बीच बड़ा भगोना भी बीच में रखा हुआ दिखाई दे रहा है। इस बीच हलवाई ने भगोने में ऐसा तड़का लगाया कि आग की लपटों का गुबार दूर तक हवा में उठा। आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं की घर में लगा टेंट की जल गया। टेंट में इतना बड़ा छेद हो गया कि आसमान साफ दिखाई देने लगा।

पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा चार बच्चों का वीडियो, कुंड में गिरते ही मची चीख पुकार

सोशल मीाडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद से बार-बार लोग इस वीडियो को देख रहे हैं और ठहाके लगा रहे हैं। वीडियो में आग लपटें उठते ही हलवाई महोदय भाग खड़े होते हैं और बाद में आकर फटे हुए टेंट को देख हैरानी जताते हैं। जरा सोचिए ऐसा हलवाई क्या कभी आप अपने घर बुलाना चाहेंगे।