करीब आठ अरब डॉलर की लागत से बनी बुर्ज खलीफा इमारत दो हजार सात सौ फुट से भी अधिक ऊंची है। यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। वहीं, दुनिया में दूसरे नंबर पर चीन की शंघाई टॉवर बिल्डिंग है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। हाल ही में नोएडा में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुपरटेक के 40 मंजिल वाले ट्विन टॉवर को ब्लॉस्ट करके गिरा दिया गया। यह भारत की सबसे ऊंची इमारत थी। दुनियाभर में अब नई तकनीक आने से अद्भुत बहुमंजिली इमारतें बनाई जा रही हैं, जिनमें कारीगरी का बेजोड़ नमूना देखने को मिलता है। ये इमारतें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन्हीं में एक है संयुक्त अरब अमीरात का बुर्ज खलीफा। इसे दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग का दर्जा हासिल है। करीब आठ अरब डॉलर की लागत से बनी यह इमारत दो हजार सात सौ फुट से भी अधिक ऊंची है। इस इमारत में 162 मंजिल है। 4 जनवरी 2010 को इस बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ और यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी 76वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी है। यही नहीं, यह बिल्डिंग इतनी अधिक ऊंची है कि इसे करीब सौ किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है। 

दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत मक्का में 
इसके बाद नंबर आता है चीन के शंघाई टॉवर का। यह टॉवर शंघाई सिटी के पुडोंग डिस्ट्रिक्ट में है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई दो हजार फुट से भी अधिक है और इसमें कुल 121 मंजिल हैं। यह इमारत करीब सात साल पहले 6 सितंबर 2015 में बनकर तैयार हुई थी। चीन की सबसे ऊंची इस इमारत में होटल, रेस्त्रां, ऑफिस, रेजिडेंसियल अपार्टमेंट और शॉपिंग मॉल भी हैं। इसके अलावा, सऊदी अरब के मक्का शहर में एक भव्य बिल्डिंग है, जिसे मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर कहते हैं। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इस बिल्डिंग की ऊंचाई 1972 फुट है। इसमें कुल 120 मंजिल हैं। यह 2011 में बनकर तैयार हुई थी। इस बिल्डिंग को अब्राज अल-बेत टॉवर भी कहते हैं। 

एक इमारत जिसे आतंकियों ने जमींदोज कर दिया 
अब हम जिस इमारत की बात करने जा रहे हैं, वह अब मौजूद नहीं है, मगर करीब 21 साल पहले यह इमारत धरती पर तनकर खड़ी रहा करती थी और अमरीका की शान थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ट्विन टॉवर की, जिसे अलकायदा ने 11 सितंबर 2001 को एक आतंकी हमले में गिरा दिया। यह इमारत 75 करोड़ डॉलर की लागत से 1973 में बनकर तैयार हुई थी। इसके अलावा, ताइवान की एक इमारत है, ताइपे 101, जो 101 मंजिल वाली अद्भुत इमारत है। यह ताइवान की राजधानी ताइपे में स्थित है और इसकी ऊंचाई 16 सौ फुट से अधिक है। यह 2004 में बनकर तैयार हुई थी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ