MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास ही नहीं दुनिया के इन 10 नेताओं की सरेआम हो चुकी है हत्या

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास ही नहीं दुनिया के इन 10 नेताओं की सरेआम हो चुकी है हत्या

ट्रेंडिंग डेस्क : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (Naba Kishore Das) की रविवार को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी मौत से पूरा देश शॉक में है। इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, दुनिया के 10 बड़े नेताओं की भी इसी तरह हत्या हो चुकी है। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
| Updated : Jan 30 2023, 11:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : our own

इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)
भारत की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर, 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद हत्या कर दी गई थी। उनके बॉडीगार्ड्स ने ही उन्हें गोली मार दिया था।
 

210
Image Credit : our own

राजीव गांधी (Rajiv Gandhi)
इंदिरा गांधी की तरह ही उनके बेटे और भारत के 7वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी। इस हत्या का जिम्मेदार श्रीलंका के अलगाववादी संगठन LTTE को ठहराया गया।

310
Image Credit : our own

शिंजो आबे (Shinzo Abe)
पिछले साल 8 जुलाई को जापान के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेताओं में शामिल पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी। एक चुनावी सभा के दौरान भाषण देने के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी। 

410
Image Credit : our own

बेनजीर भुट्टो (Benazir Bhutto)
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की दिसंबर, 2007 में एक आत्मघाती बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त उन पर हमला किया गया, वह रावलपिंडी में एक चुनावी रैली कर रही थीं। 

510
Image Credit : Getty

कासिम सुलेमानी (Qasem Soleimani)
3 जनवरी, 2020 को शीर्ष ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी अपने काफिले के साथ बगदाद जा रहा था, उसी दौरान अमेरिकी ड्रोन से हुए हमले में उनकी मौत हो गई थी। ईरान ने इसी मौत का बदला लेने के चक्कर मे गलती से एक यूक्रेनी यात्री जहाज पर मिसाइल से हमला कर दिया था, जिसमें सभी 176 यात्रियों की मौत हो गई थी।
 

610
Image Credit : Getty

मुअम्मर गद्दाफी (Muammar Gaddafi)
लीबिया के क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ और राजनीतिक सिद्धांतकार मुअम्मर गद्दाफी को दुनियाभर में तानाशाह के तौर पर देखा गया। उसके शासन में लीबिया के नागरिकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन भी जमकर हुआ। 20 अक्टूबर, 2011 को सिरते की लड़ाई में उनकी हत्या कर दी गई थी।

710
Image Credit : our own

जॉन एफ कैनेडी (John F. Kennedy)
अमेरिका के सबसे करिश्माई नेताओं में से एक John F. Kennedy ली हार्वे ओसवाल्ड नाम के एक नाइट क्लब के मालिक ने गोली मार दी थी। कई लोगों का तो यह भी मानना था कि कैनेडी की हत्या के पीछे बड़ी साजिश थी।
 

810
Image Credit : our own

मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Jr.)
संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों के हक की लड़ाई लड़ने वाले नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की 1968 में हत्या कर दी गई थी। मेम्फिस में एक मोटल की बालकनी में खड़े रहने के दौरान जेम्स अर्ल रे नाम के शख्स ने गोली मार दी थी।
 

910
Image Credit : google

अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln)
संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की 14 अप्रैल, 1865 को वाशिंगटन डीसी में फोर्ड के थिएटर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वे बिना बॉडीगार्ड के एक नाटक देखने गए थे। गोली मारने वाले शख्स का नाम जॉन विल्क्स बूथ था।

1010
Image Credit : our own

Malcolm X
अमेरिका में सिविल राइट्स आंदोलन के मशहूर नेता मैल्कम एक्स की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साल 1965 में उन्हें गोली मार दी गई थी।

इसे भी पढ़ें
ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर को गोली मारने वाले ASI को है चौंकाने वाला मेंटल ऑर्डर, गुस्से पर नहीं रहता काबू, चौंकाने वाले खुलासे

कई बड़े सवाल: अगर 'मेंटल' है ओडिशा के मिनिस्टर नब दास का किलर, तो उसे फील्ड में सर्विस गन के साथ ड्यूटी क्यों दी गई?

 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल
Recommended image3
Vande Bharat: वंदे भारत में सीट के लिए लोग परेशान, यहां चप्पल को मिली AC सीट-WATCH
Recommended image4
आधी रात में कब्रिस्तान में बिरयानी का ऑर्डर, डिलीवरी एजेंट का जवाब वायरल
Recommended image5
Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved