वीडियो में आप देख सकते हैं कि नन्हा कछुआ किस तरह सीधी दीवार पर आराम से चढ़ते जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे उसके पैरों में कुछ लगा हो, जिससे वह बड़ी फुर्ती से ऊपर चढ़ रहा है।

ट्रेंडिंग डेस्क. सोशल मीडिया (social media) में कभी-कभी ऐसी चीजें वायरल होती हैं जिन पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ट्विटर पर एक 9 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को अब तक 1 लाख 53 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है। जबकि 9 हजार से भी अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में एक कछुआ (Turtle) दीवार पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है वीडियो में
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नन्हा कछुआ किस तरह सीधी दीवार पर आराम से चढ़ते जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे उसके पैरों में कुछ लगा हो, जिससे वह बड़ी फुर्ती से ऊपर चढ़ रहा है। हैरान कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Yoda4ever नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘निन्जा कछुआ।’ लोगों ने वीडियो देख कर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, ऊपर जरूर पिज्जा रखा हुआ होगा, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘मुझे नहीं पता था कि कछुआ दीवारों पर चढ़ सकता है।

Scroll to load tweet…

कछुआ धरती पर सबसे ज्यादा दिन तक जीने वाला प्राणी माना जाता है। चूंकि कछुओं का खून ठंडा होता है, इसलिए माना जाता है कि ठंडे खून वाले प्राणी का जीवनकाल बहुत लंबा होता है। वैसे आमतौर पर कछुए जमीन पर रहते हैं, पानी में तैरते हैं। लेकिन इस वीडियो में कछुआ सीधी दीवार पर चढ़ा रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। यही कारण है कि लोग इस वीडियो को देख रहे हैं और इसे सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या होती है होलोग्राम मूर्ति? इंडिया गेट पर कैसे दिखेगी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति

NASA ने दिखाया सूर्य का अद्भुत नजारा, Video देख होगा सबसे सुखद अनुभव