दो लड़कियों को आपस में प्यार हो जाता है। दो साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रही हैं। अब उन्हें लगता है कि दोनों आपस में बहनें हैं, क्योंकि दोनों लड़कियों की मां एक ही शख्स से प्यार करती थीं और अक्सर उनके साथ रात गुजारती थीं। अब ये दोनों लड़कियां अपना डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही हैं। 

नई दिल्ली। दो लड़कियां जो लेस्बियन हैं, उन्हें आशंका है कि उनके पिता एक ही हैं। इस तरह उन्हें लगता है कि दोनों आपस में बहनें हैं। अब दोनों लड़कियों को लगता है कि उन्हें अपना डीएनए टेस्ट कराना चाहिए और अपनी इस इच्छा को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कॉर्ली और मर्सिडीज दो लड़कियां ऐसी हैं, जिन्हें आपस में ही प्यार हो गया है। ये दोनों लड़कियां बीते दो साल से एक दूसरे को डेट कर रही हैं। इन दोनों लड़कियों को हाल ही में पता चला कि इनकी मां भी एक ही शख्स से प्यार करती थीं और अक्सर दोनों उस शख्स के साथ रात गुजारती थीं। इस तरह कॉर्ली और मर्सिडीज को लगता है कि दोनों आपस में बहनें हैं, क्योंकि उनके पिता एक ही हो सकते हैं। 

कॉर्ली और मर्सिडीज के टिकटॉक अकाउंट पर करीब साढ़े पांच लाख फॉलोअर्स 
ये दोनों लेस्बियन लड़कियां कॉर्ली और मर्सिडीज टिकटॉक पर काफी एक्टिव हैं और इनके अकाउंट पर करीब साढ़े पांच लाख फॉलोअर्स हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर जो शेयर किया है, उसमें बताया है कि उन्हें लगता है कि वे आपस में बहन हैं। दोनों लड़कियों की मांओं का रिश्ता एक ही आदमी से था। उन्हें शक है कि उनकी मांओं ने उस आदमी से संबंध बनाए, जिसके बाद वे दोनों पैदा हुईं। ऐसे में अब वे इसकी पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराना चाहती हैं और इसके जरिए सच्चाई का पता लगाना चाहती हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को करीब पचास लाख बार देखा गया 
हालांकि, यह उनका एक स्टंट है या फिर हकीकत में ऐसी बात हैं, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होने के बाद बहुत से यूजर्स उन्हें यह सिर्फ एक स्टंट और प्रचार का तरीका बता रहे हैं। कॉर्ली और मर्सिडीज का यह वीडियो अब तक पचास लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में दोनों इस मामले को फनी यानी मजाकिया और स्ट्रेंज यानी हैरान करने वाला बता रही हैं। इसमें वे कह रही हैं कि क्या वास्तव में हम दोनों का पिता एक ही आदमी है। इसका पता लगाना जरूरी है और इसके लिए डीएनए टेस्ट कराना होगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

प्यार करना-संबंध बनाना...पत्नी की आंखों पर पट्टी बांध खुश करता था 'पति', 10 महीने बाद पता चला हसबैंड का शॉकिंग सच