वीडियो डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहीं धमाके कहीं चीखते रोते बिलखते लोग तो वहीं बंकरों में रहने को मजूबर हुए लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन वीडियो को देख हर कोई दहशत में हैं।

वीडियो डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहीं धमाके कहीं चीखते रोते बिलखते लोग तो वहीं बंकरों में रहने को मजूबर हुए लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन वीडियो को देख हर कोई दहशत में हैं। यूक्रेन में फंसे कई भारतीय छात्रों ने भी वीडियो शेयर कर वहां के मौजूदा हालातों को बताया है। साथ ही अपनी आप बीती बताई है। इन मुश्किल हालातों में कैसे जीवन जी रहे हैं लोग ये वाकई बहुत दर्दनाक है। रूस के अटैक से यूक्रेन थर्रा गया है। वहीं यूक्रेन भी रूस की सेना के आगे डटा हुआ है। सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो वायरल है। यहां एक रूसी टैंक के सामने यूक्रेन का बंदा खड़ा हो गया और हाथ से टैंक को रोकने की कोशिश कर रहा है। मुश्किल हालातों में ये वीडियो लोगों को हौसला दे रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखिए ये वीडियो 

View post on Instagram

इस वीडियो को ukraine.ua साइट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस यूक्रेनी बंदे की तारीफ करते नहीं थक रहे। लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है इस सीन ने मुझे रुला दिया तो वहीं किसी ने कहा कहा लेजेंड।