मेरठ के एक निकाह में दूल्हे को करोड़ों रुपये नकद, काजी और सालियों को लाखों में गिफ्ट दिए गए। मस्जिद के लिए भी बड़ी रकम दान की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

वायरल न्यूज,Uttar Pradesh wedding cash controversy meerut nikah cash gift luxury car । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का राज है, यहां कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन बहुत ही सजग होता है। वहीं आर्थिक अनियमितताओं पर भी आयकर अधिकारी पैनी निगाह रखते हैं। ऐसे में क्या आप यकीन कर सकते हैं कि किसी निकाह में ढाई से तीन करोड़ कैश बांटे जाएं। इस डिजिटल युग में इतनी बड़ी रकम को नगद ट्रांसफर करने पर भले ही पाबंदी लगी हो, लेकिन क्या इतनी बड़ी रकम शादी जैस आयोजनों में गिफ्ट के तौर पर दी जा सकती है। अब इसका जवाब तो प्रशासनिक अधिकारी ही दे सकते हैं, लेकिन ऐसी एक घटना के बारे में इस खबर के जरिए जानकारी दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन की बहनों, मस्जिद के लिए दी बड़ी रकम

मेरठ में एक निकाह के दौरान तकरीबन 3 करोड़ रुपए कैश गिफ्ट किए गए। इसमें अकेले दूल्हे को 2.56 करोड़ नगद दिए गए, बड़े- बड़े सूटकेसों में नोट भरकर दूल्हे के सुपुर्द किए गए। वहीं निकाह पढ़वाने वाले काजी को 11 लाख की रकम दी गई। वहीं जूता चुराने वाली सालियों 11 लाख नगद राशि दी गई। 8 लाख रुपये मस्जिद बनाने के लिए भी दिए गए हैं।

Scroll to load tweet…

लग्जरी कार के लिए दिए गए 75 लाख

वायरल वीडियो में जब दूलहे को रकम सौंपी जा रही है तो एक लड़की पक्ष का एख जिम्मेदार शख्स को बोलते सुना जा सकता है कि 2 करोड़ 56 लाख में 75 लाख लगजरी गाड़ी के लिए हैं। वो कहता है कि यदि वर पक्ष चाहे तो पूरी रकम को गिन सकता है।