सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब रेसिपी के वीडियो वायरल होता है। इसी क्रम में अब चॉकलेट पराठे का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसे यमी इंडिया नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि इसके लिए गरुड़ पुराण में अलग से सजा है। 

वायरल डेस्क. सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब रेसिपी के वीडियो वायरल होते हैं। कभी मूंगफली के मक्खन और जेली का कॉम्बों दिखता है, तो कभी रसगुल्ला मोमो देख लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। इसी क्रम में एक स्ट्रीट वेंडर का चॉकलेट पराठा इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। पराठे को आमतौर पर आलू या पनीर की स्वादिष्ट रेसिपी के लिए जाना जाता है। लेकिन अब चॉकलेट पराठा यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम पर चॉकलेट पराठे का वीडियो वायरल

चॉकलेट पराठे का वीडियो यमी इंडिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसमें एक स्ट्रीट वेंडर चॉकलेट को तोड़कर गर्म तवे पर पिघलाता है। बेहतर स्वाद की उम्मीद में इसमें वह किशमिश डालता है। इसके बाद आटे में उसे बेलता है। फिर इसमें चॉकलेट और किशमिश के मिश्रण को भरता है। इस पराठे को तवे पर रखकर एक चम्मच घी लगाकर दोनों तरफ से सिकाई करता है। आखिर में पराठे के चार टुकड़े कर आलुू की सब्जी के साथ परोसता है।

देखें वीडियो

View post on Instagram

वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए

इंस्टाग्राम पर चॉकलेट पराठे के वीडियो पर मजेदार कमेंट आ रहे है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया- कृपया हमारा खाना बर्बाद न करें। दूसरे यूजर ने लिखा- गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग से सजा है। तीसरे यूजर ने लिखा- सेहत के साथ खिलवाड़। चौथे यूजर ने लिखा- अगर आप में से किसी ब्लॉगर के परिवार को यह डिश मंजुर हो तो मैं भी इसे बनाऊंगा। पांचवे यूजर ने लिखा- उन्होंने ग्लव्स भी नहीं पहने, जो अपने आप में बुरा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- लेकिन फिर उसने इसमें किशमिश मिला दी। एक मिनट रुकिए, क्या वह आलू की सब्जी है।

यह भी पढ़ें…

60 घंटे ऑनलाइन गेमिंग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे हासिल की ये अचीवमेंट

जिस ब्रेड को आप बड़े चाव से खाते है उसका वीडियो वायरल, जानें कैसे बनता है