वायरल हो रहे इस वीडियो को शिहान चौधरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनके बायो के मुताबिक, वह यूएस में रहने वाले सिनेमैटोग्राफर और फोटोग्राफर हैं। 

नई दिल्ली. लस्सी भला किसको पसंद नहीं होगी। ये देश के सबसे प्रिय पेय पदार्थों में से एक है। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है। इतना ही नहीं, आजकल लस्सी सिर्फ सादे दही और चीनी से नहीं बनाई जा रही है। इसका अपग्रेड वर्जन भी मिल गया है। यह कई स्वाद के साथ उपलब्ध है। आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक से लस्सी की बात क्यों कर रहे हैं। इसके पीछे वजह है वायरल हो रहा एक वीडियो। टोबलेरोन और थाई हरी मिर्च के साथ लस्सी बनाने वाले एक व्यक्ति का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है और नेटिजन्स इस प्रयोग को खूब पसंद कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिहान चौधरी ने किया है पोस्ट
वायरल हो रहे इस वीडियो को शिहान चौधरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनके बायो के मुताबिक, वह यूएस में रहने वाले सिनेमैटोग्राफर और फोटोग्राफर हैं। टोबलरोन लस्सी बनाने के लिए शिहान ने एक ब्लेंडिंग जार में सादा दही, दूध और थोड़ा दूध पाउडर मिलाया। फिर उसने चॉकलेट के कुछ टुकड़े डाल दिए। अलग स्वाद जोड़ने के लिए उन्होंने शहद में भिगोई हुई थाई हरी मिर्च डाली। शिहान ने सभी को ब्लेंड किया और क्रीमी लस्सी को एक गिलास में डाल दिया। परोसने से पहले उन्होंने टोबलरोन के एक टुकड़े से गार्निश किया।

4 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया। नेटिजन्स को टोबलेरोन, लस्सी और हरी मिर्च का मिश्रण बहुत पसंद आ रहा है। कुछ लोगों ने इसे शानदार भी कहा। एक यूजर ने कहा, ओह माय गुडनेस। यममिलियस। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, यह शानदार है।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर