बिना पैसे दिये काम निकालना कोई भारतीयों से सीखें। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां शख्स ने ऐसा दिमाग लगाया जिसे देख नेटिजन्स भी हैरान रह गए।

भारत में शायद की कोई ऐसी चीज हो जिसका देसी जुगाड़ लोगों ना पता है। कभी ऑटो को एसी रूम बना देते हैं तो कभी ट्रॉली स्कूटर बन जाती है लेकिन इस वक्त ऐसा वीडियो वायरल है। जो हंसी दिलाने के साथ सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करता है। आखिर जुगाड़ के लिए लोग अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। सबसे पहले ये वीडियो देखिए-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

बाइक को बना दिया ट्रॉली

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है। एक शख्स पतली से बाइक में बहुत सा सामान लादे हुए हैं। हैरान करने वाली चीज रही ये कोई ऐसा हल्का सामान नहीं बल्कि भारी भरकम फ्रिज, कूलर समेत तीन चीजें हैं। जिसे रस्सी से बांधा हुआ है। अगर जरा सी भी रस्सी खुली तो हादसा हो सकता है लेकिन शख्स को फर्क नहीं पड़ता है। वह मजे से रोड पर जा रहा है। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दिये।

यूजर्स ने लिये वीडियो के मजे

फिलहाल ये वीडियो भारत के किस शहर का इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वहीं, देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। एक यूजर ने लिखा-अंकल तो हैवी ड्राइवर निकले। अन्य लिखते हैं-यदि अचानक से स्पीड ब्रेकर आ गया तो क्या होगा। कोई बाइक मॉडल TVS Heavy duty की तारीफ करते नजर आया। एक ने लिखा- अंकल तो ऑटो-टैंपों की नौकरी खाने के फिराक में है। कुल मिलाकर नेटिजन्स वीडियो का मजाक बनाते देखें तो किसी ने सड़क हादसे का डर जताया। खैर, जो भी हो इस तरह इतना सारा सामान लेकर जाना हादसे को दावत है। जरा सी गलती जान ले सकती हैं।