Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां रील बनाते वक्त कुत्ते की एंट्री हो गई और उसने कुछ ऐसा कर दिया जिसने भी देखा वो हंसी से लोटपोट हो गया।

आज के समय में रील बनाने का खुमार हर किसी को चढ़ा हुआ है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं। जो हसने पर मजबूर करते हैं। इसी बीच एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। जहां महफिल इंसानों ने नहीं बल्कि एक कुत्ते ने जीत ली। इतना ही नहीं, कुत्ते ने ऐसी हरकत भी की जिसने सभी को हैरान कर दिया। वीडियो पर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है। सबसे पहले ये वीडियो देखिए-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

रील के बीच हुई कुत्ते की एंट्री

वीडियो में देखा जा सकता है, एक मैदान में दो लड़कियां रील बना रही होती हैं और फोन जमीन में रखा होता है। इसी बीच एंट्री होती है एक कुत्ते की। जो पहले फोन के सामने आता है और काफी देर तक कैमरे की ओर देखता रहता है। हालांकि हद हो तब हो गई जब वह फोन पर टॉयलेट करने की कोशिश करता है। इसी बीच लड़कियों के चिल्लाने पर वह भाग जाता है लेकिन ये वीडियो फोन में रिकॉर्ड हो गया। घटना कहा की है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर ये बहुत खूब वायरल है।

यूजर्स ने उड़ाया मजाक

वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। एक शख्स ने रिएक्शन देते हुए लिखा- चाहे कुछ भी हो जाए। लड़कियों को सबसे पहले चिल्लाना क्यों आता है। अन्य ने लिखा- दीदी को अब नया फोन लेना पड़ेगा। अन्य ने लिखा सबकुछ तो ठीक है लेकिन दीदी के चिल्लाने का कारण समझ नहीं आया। खैर, इस वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। साथ ही इसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर शेयर भी किया जा चुका है। हालांकि आपका इस पर क्या कहना है। ये जरूर बताएं।