पाकिस्तान की एक शादी में खाने को लेकर हुई जबरदस्त लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग मीट के लिए भिड़ते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो कभी हसने और कभी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी बीच एक वीडियो फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक्स पर वीडियो सामने आया है। जहां निकाह चल रहा है। लड़की और लड़के वाले शांति से खाना खा रहे हैं लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा होता है। जब जनाती और बाराती आपस में भिड़ जाते हैं। इतना ही नहीं लड़ाई इतनी भयानक हो जाती है कि कुर्सी-डंडे चलने लगते हैं। पहले तो कोई कुछ समझ नहीं पाता क्या हुआ लेकिन बाद में जब कारण पता लगता है तो हर कोई हैरान हो जाता है। सबसे पहले ये वीडियो देखिए-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

खाने के लिए भिड़ गए लोग

वीडियो एक्स पर gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है, दोनों तरफ शादी का खाना चल रहा है। इसी बीच कुछ बात होती है और लोग आपस में लड़ने लगते है। खैर ट्विटर हैंडल का दावा है वीडियो पाकिस्तान का है। जहां मीट के लिए लड़का और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई लोग मौके से जाने भी लगे लेकिन मारपीट में व्यस्त लोगों को कुछ नहीं दिखा। खैर, जिसने भी ये देखा उसकी हंसी छूट गई वही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी तमाम तरह के रिएक्शन दिये। 

यूजर्स ने लिए वीडियो के मजे

देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- इन लोगों को केवल शादी में अच्छा खाना मिलता है। ऐसे में ये इसे कैसे छोड़ सकते हैं। अन्य ने चुटकी लेते हुए लिखा, इनके यहां भी खाने से पहले फूफा जी नाराज हो जाते होंगे। अन्य ने पाकिस्तान के लिए लिखा, इन लोगों को खाने के लिए नहीं मिलता है और जब मिलता है तो ये लोग ऐसा व्यवहार करते हैं। खैर, इस वीडियो पर आपका क्या कहना है?