बॉलीवुड में जब भी किसी धांसू डांसर का जिक्र किया जाता है तो गोविंदा का नाम सभी की जुबां पर आ जाता है। लेकिन इन दिनों गोविंदा के गाने पर एक आंटी उन्हें कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क : मस्ती करने की कोई उम्र नहीं होती है। चाहे इंसान कितना भी बड़ा हो जाए उसका दिल तो बच्चा ही रहता है और जब उन्हें मौका मिलता है तो अपने अंदर के बच्चे को वह बाहर लाने से कतराते भी नहीं है। इसी तरह से एक बुजुर्ग महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डांसर गोविंदा के फेमस गाने 'किसी डिस्को में जाएं' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस महिला के डांस मूव्स और उसका लिप सिंक देखकर हर कोई दंग रह गया और उन्हें बॉलीवुड में आने की सलाह तक दी जा रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं आंटी जी के ठुमके...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आंटी के सामने फेल है गोविंदा के ठुमके
इंस्टाग्राम पर saj.khan.2310 नाम से बने पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि गार्डन में एक महिला सलवार सूट और शॉल लपेटे नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान वो गोविंदा और रवीना टंडन के फेमस गाने 'किसी डिस्को में जाएं किसी होटल में खाएं' पर डांस करते नजर आ रही हैं। उनके फेस एक्सप्रेशन और मूव्स देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। हालांकि, इस वीडियो में महिला के नाम और जगह का खुलासा नहीं किया गया। लेकिन जो भी इस महिला को डांस करते हुए देख रहा है वह इनकी तारीफ कर रहा है और कुछ लोग तो इन्हें कोरियोग्राफर बनने की तक सलाह दे रहे हैं।

View post on Instagram

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
आंटी जी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ यूजर्स आंटी की एनर्जी और उनके उत्साह की सराहना कर रहे हैं। तो एक यूजर ने लिखा- 'बहुत खूबसूरत आंटी।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'खुशी का इजहार करने और डांस करने की कोई उम्र नहीं होती है। परमात्मा आपको लंबी उम्र दें।' एक यूजर ने कमेंट किया 'शानदार मैम, लव यू।' एक अन्य ने लिखा 'मैम आप बहुत प्यारी और प्रतिभाशाली हैं।' एक यूजर ने तो उन्हें सलाह ही दे दी कि 'आंटी आपको बॉलीवुड में कोरियोग्राफर होना चाहिए।'

View post on Instagram

आंटी का शरारा शरारा अंदाज
इतना ही नहीं यह आंटी सोशल मीडिया पर छाई हुई है और इनके ढेर सारे डांसिंग वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इसी वीडियो में देख लीजिए किस तरह से आंटी बॉलीवुड एक्टर शमिता शेट्टी के फेमस डांस नंबर 'शरारा शरारा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं आंटी जी ने कांटा लगा और कई ऐसे गानों पर डांस किए हैं। 

और पढ़ें: डॉक्टर पर भरोसा करके मॉडल ने की बड़ी गलती, स्टेज 4 कैंसर से रही जूझ, बोलीं- ये मौत की सजा जैसी है

पति ने पत्नी को 'तोहफे'में दिया प्रेमी, खुद इस दुनिया को कह गया अलविदा, पढ़ें रियल लाइफ की फिल्मी स्टोरी