सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने स्प्लेंडर बाइक की हेडलाइट को हेलमेट में बदल दिया है। इस अजीबोगरीब हेलमेट को देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल न्यूज, weird custom bike helmet led lights indicators । सोशल मीडिया यूजर अटेंशन पाने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अजीब और नया करने की जुगत लगाते रहते हैं। इनकी नई-नई स्टाइल और इनोवेशन लोगों को पसंद भी आते हैं। वहीं कभी-कभी तो लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे देखकर भी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल होता है। हाल ही में एक शख्स के अजीबोगरीब हेलमेट ने लोगों को चौंका दिया, दरअसल ये हेलमेट कम और बाइक की फ्रंट हेडलाइट वाला पार्ट ज्यादा दिख रहा था। इसपर भी उसके चारों तरफ एलईडी लाइट जल रही थी। वहीं इसके दोनों तरफ इंडीकेटर भी ऑन े। ये पूरा नजारा देख आप हैरान रह जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिर पर हैडलाइट या हेलमेट ?

aarti_rohit_yadav के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो को यूजर ने कैप्शन दिया है- Splendor वालों का जलवा ही अलग है। वीडियो की शुरुआत बाइक सवार एक शख्स से होती है, जो कस्टमाइज हेलमेट लगाया हुआ है। दरअसल ये स्पेंलेडर बाइक की फ्रंट हैडलाइट उसका ऊपर का कवर और साइड इंडीकेटर का पूरा सेट है। जिसके चारों तरफ एलईडी जल रही है, बीच में स्क्रीन नजर आ रही है। वहीं बाइक सवार मस्ती से आगे बढ़ा जा रहा है। वहीं कोई शख्स इसकी शूटिंग भी कर रहा है। इस वीडियो पर यूजर ने कैप्शन दिया है -मैकेनिक मॉय लाइफ....सबसे इंटरस्टिग इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और कॉमेन्ट्री है, जिसमें एक्टर राजकुमार का एक फेमस डायलॉग प्ले हो रहा है। इस दौरान युवक को पलट-पलटकर लोग देख रहे हैं।

View post on Instagram

यूजर्स रह गए सरप्राइज 

aarti_rohit_yadav इंस्टा अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर तेजी से व्यू बढ़ रहे हैं। लोग इसे लाइक भी कर रहे हैं। वहीं नेटीजन्स ने कॉमेन्ट करते हुए कहा, ये तो वाकई पहली बार देखा । दूसरे ने कहा ऐसा लगा जैसे - बाइक के ऊपर बाइक चल रही है।

ये भी पढ़ें- 

कार के आगे करतब दिखा रहा था बच्चा, अचानक लगी लॉटरी ? देखें Viral Video