प्रेमी की कुछ आदतों से दुखी एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर इसका जिक्र कर लोगों से सलाह मांगी। यूजर्स ने खुद महिला को खरी-खोटी सुनाते हुए उसकी आलोचना शुरू कर दी। महिला का कहना है कि वह प्रेमी में सुधार लाना चाहती है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। एक महिला ने सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब पोस्ट लिखकर अपने प्रेमी के लिए लोगों से सलाह मांगी है। महिला ने यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर लिखी है। उसने प्रेमी की शिकायत करते हुए लिखा है कि उसका प्रेमी रिक्शा चलाने वालों, वेटरों और रेहड़ी-खोमचे वालों से बात करता रहता है। महिला ने यह भी लिखा कि उसका प्रेमी लोअर-मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखता है, मगर वह एक बड़ी फर्म में काम करता है और अच्छे पैसे कमाता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहरहाल, महिला द्वारा प्रेमी की इस शिकायत और इसे छुड़ाने के बारे में लिखी गई पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। यह पोस्ट सुर्खियों में आ गया है, जिसके बाद बहुत से यूजर्स महिला पर भड़क गए। यह विचित्र पोस्ट कोरा (Quora) पर वायरल हो रही है। हालांकि, महिला की शिकायत सही है या नहीं, यह आप खुद तय करें। 

Scroll to load tweet…

वैसे, एक यूजर महिला की इस शिकायत का स्क्रीन शॉट लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी पोस्ट कर दिया। इस स्क्रीनशॉट पोस्ट में पढ़ा जा सकता है कि महिला अपने प्रेमी की कुछ आदतों की शिकायत करते हुए उसे छुड़ाने के लिए लोगों से सलाह मांग रही है। महिला को प्रेमी के कुछ व्यवहार आपत्तिजनक लगे, जिसका जिक्र उसने पोस्ट में किया है। 

यूजर्स ने महिला को सुना दी खरी-खोटी 
उसने पोस्ट में लिखा, मेरा प्रेमी एक लोअर-मिडिल क्लास परिवार से आता है। वह एक बड़ी फर्म में काम करके अच्छा पैकेज कमा रहा है। लेकिन वह अभी भी रिक्शा चालकों, वेटरों से बात करता है और सड़क किनारे रेहड़ी पर चाय पीता है। मैं अपने प्रेमी को और अधिक उत्तम तथा उच्च दर्जे वाला एडवांस्ड ब्वॉयफ्रेंड कैसे बना सकती हूं। इसके बाद यूजर्स उसकी असंवेदनशीलता पर भड़क गए। कुछ ने उसकी पोस्ट को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि लड़के को तुरंत इस महिला का साथ छोड़ देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, आप उसे छोड़ दो। वह आपके पैमाने से काफी आगे है। वह लोगों से प्यार करता है। और आप उससे नहीं उसके पैकेज से प्यार करती हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ