एक महिला से अजनबी शख्स ने कहा कि लॉटरी खरीद लो, तुम 31 करोड़ रुपए जीत सकती हो, महिला ने खरीदा और शख्स का दावा सच निकला। वह टिकट तो जीत गई, मगर रकम देते समय कंपनी ने अनोखी शर्त रख दी। इसलिए उसे पूरे पैसे नहीं मिले। 

नई दिल्ली। किस्मत कैसे खुलती है, यह बात कोई इस महिला से पूछे, जिसने हाल ही में लॉटरी जीती। यह महिला गैस स्टेशन पर खड़ी होकर अपनी कार में गैस भरवा रही थी। तभी एक अजनबी शख्स उसके पास आया और बोला, तुम भाग्यशाली हो 30 रुपए वाला लॉटरी टिकट खरीदो। तुम्हें 31 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने ऐसा ही किया। उसने झट से लॉटरी टिकट खरीदा और उस अजनबी की बात सच भी साबित हुई, जब उसने चेक किया तो वह 31 करोड़ की रकम जीत चुकी थी। मगर जब कंपनी पहुंची तो वहां उसके सामने अनोखी शर्त रखी गई। हालांकि, सुरक्षा वजहों से महिला के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। 

कंपनी की शर्त महिला और उसके पति ने मंजूर नहीं की 
दरअसल, कंपनी वालों ने महिला से कहा कि उसे यह रकम मिल सकती है, मगर अगले 30 साल में अगर आपको तुरंत रकम चाहिए तो वह राशि सिर्फ 19 करोड़ होगी। मंजूर हो तो बोलिए। इसके बाद महिला के बाद कोई रास्ता नहीं था। उसने 30 साल इंतजार करने के बजाय एक बार में 19 करोड़ रुपए लेने का फैसला किया। लॉटरी कंपनी का कहना था कि महिला को 31 करोड़ रुपए दिए जाते मगर 30 किस्ताें में। यानी अगले 30 साल तक उन्हें हर साल एक-एक लाख रुपए कंपनी देती। मगर महिला और उसके पति को कंपनी की यह शर्त मंजूर नहीं थी। 

अब उस अजनबी शख्स को खोजकर उससे एक सवाल पूछना चाहते हैं ये दंपति
लॉटरी जीतने के बाद यह महिला और उसका पति अब काफी खुश हैं और उस अजनबी शख्स की तलाश कर रहे हैं, जिसने उन्हें लॉटरी खरीदने की सलाह दी। महिला और उसका पति उस अजनबी शख्स को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिनकी वजह से उन्हें अचानक 19 करोड़ रुपए मिल गए। साथ ही, वह उस शख्स से यह भी जरूर पूछना चाहते हैं कि जब उनकी किस्मत में 31 करोड़ की लॉटरी जीतना लिखा था, तो उन्हें सिर्फ 19 करोड़ ही क्यों मिले और क्या बाकी के 12 करोड़ भी उन्हें मिलने वाले हैं या फिर वे उसका इंतजार नहीं करें। 

हटके में खबरें और भी हैं..

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ