World Oldest Dog: इस धरती का सबसे उम्रदराज कुत्ता पेबल्स अब नहीं रहा। पेबल्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। उसकी उम्र 22 साल और 6 महीने से कुछ अधिक थी। वह पांच साल से बिना पार्टनर के था। 

साऊथ कैरोलिना (अमरीका)। World Oldest Dog: क्या आप जानते हैं कि बीते 3 अक्टूबर तक दुनिया का सबसे उम्रदराज कुत्ता कौन था। जी हां, था शब्द इसलिए, क्योंकि अब वो इस दुनिया में नहीं है। टॉय फॉक्स टेरियर डॉग ब्रीड का 22 साल से भी अधिक उम्र का कुत्ता जिसका नाम पेबल्स था, उसकी बीते 3 अक्टूबर को मौत हो गई। पेबल्स का नाम गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज था। वह धरती का सबसे बुजुर्ग कुत्ता है। गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों के अनुसार, पेबल्स का जन्म 28 मार्च 2000 को हुआ था और इस तरह अब उसकी उम्र करीब 22 साल 6 महीने से अधिक हो चुकी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेबल्स अपने मालिक बॉबी और जूली ग्रेगरी के साथ अमरीका के दक्षिण कैरोलिना में रहता था। बॉबी के अनुसार, हमें छह महीने पहले ही पता चला था कि पेबल्स को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामित किया गया है। तब हम घर पर टीवी में टोबीकीथ के बारे में देख रहे थे। वह गिनीज बुक में पेबल्स से पहले सबसे बुजुर्ग कुत्ते के तौर पर नामित था, लेकिन पेबल्स ने उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 

View post on Instagram

दरअसल, पेबल्स के इतने साल तक जीवित रहने की बात सुनकर हर कोई हैरान है, क्योंकि कुत्तों की औसतन उम्र 10 से 13 साल के बीच होती है। हालांकि, बहुत से कुत्ते 15 साल या इससे कुछ अधिक ही जीते हैं, मगर 22 साल से भी अधिक समय तक जीवित रहना तो लोगों को चौंका रहा है। बॉबी के अनुसार, पेबल्स ने इन 22 साल में अपने पार्टनर रॉकी के साथ तीन अलग-अलग बार 32 बच्चों को जन्म दिया थाा। रॉकी की मौत 16 साल ही उम्र में 2017 में ही हो गई थी और तब से पेबल्स बिना पार्टनर के था। 

पेबल्स का इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी था 
वहीं, जूली की मानें तो पेबल्स का महीने मेडिकल चेकअप होता था। उसे अच्छा खाना दिया जाता था और रहने के लिए अच्छा माहौल। उसकी देखभाल बहुत अच्छे तरीके से की जाती थी और यही शायद पेबल्स के लंबी उम्र का राज था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पेबल्स का एक अकाउंट हैंडल भी है, जिसका नाम पेबल्स सिन्स 2000 है। पेबल्स के 7 हजार से भी अधिक फॉलोअर्स थे। इस अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें पेबल्स की डेनिम शर्ट पहने फोटो है और ऊपर 28 मार्च 2000 से 3 अक्टूबर 2022 लिखा है। 

खबरें और भी हैं..

शर्मनाक: हिंदू महासभा के दुर्गा पंडाल में महात्मा गांधी को दिखाया गया महिषासुर, बवाल मचा तो दर्ज हुआ केस

10 फोटो में देखिए देशभर में इस बार कैसा बनाया गया रावण, किसी की मूंछ है गजब तो कोई ऐसे हंस रहा जैसे..