'द कपिल शर्मा शो' में कपिल की कम्मो बुआ का रोल प्ले करने वाली कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार को एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया है। उनके पति हर्ष से भी पूछताछ हुई है। एनसीबी ने भारती के घर पर शनिवार को छापा मारकर गांजा बरामद किया था।

मुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल की कम्मो बुआ का रोल प्ले करने वाली कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार को एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया है। उनके पति हर्ष से भी पूछताछ हुई है। एनसीबी ने भारती के घर पर शनिवार को छापा मारकर गांजा बरामद किया था। उनकी गिरफ्तारी और ड्रग्स केस में नाम आने पर कॉमेडियन राजू श्रवास्तव ने गुस्सा जाहिर किया है। शॉक्ड हुए कॉमेडियन बोले- 'कलाकार इस तरह की हरकतें क्यों कर रहे'...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजू श्रीवास्तव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू हैरानी जताते हुए कहा था कि उन्हें बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा है। उनके लिए बहुत शौकिंग है। वो कहते हैं कि बॉलीवुड के साथ ये क्या हो रहा है और कलाकार क्यों इस तरह की हरकतें करते हैं। पहले उन्हें लगा था कि हो सकता है किसी ने जांच को भटकाने के लिए भारती और हर्ष का नाम ले लिया होगा, लेकिन उन्हें अब पता चल रहा है कि उन लोगों ने तो इश बात को स्वीकार कर लिया है। गांजा वगैरह बरमद भी हुआ है।

क्या बिना नशे के कॉमेडी नहीं हो पाती- राजू

इतना ही नहीं राजू ने गुस्सा जाहिर करते हुए आगे कहा था कि 'क्या जरूरत है ये सब लेने की। बिना ड्रग्स के, बिना नशे के क्या कॉमेडी नहीं हो पाती। उन्होंने भारती के साथ बहुत काम किया है। उसकी शादी में रहे हैं। डांस हो रहा था, कॉमेडी हो रही थी। उनका इस तरफ ध्यान भी नहीं गया। कैसे ये लोग इतनी कॉमेडी कर रहे हैं, इतना डांस कर रहे हैं। उन्हें तो लगा था कि शादी के जोश में रात-रात भर डांस कर रहे हैं। एनर्जी आ रही है। लेकिन, अब पता चल रहा है कि इस तरह की हरकतें होती थीं।'

यह भी पढ़ें: पाई-पाई को मोहताज था भारती सिंह का परिवार, खाने तक के लिए नहीं थे पैसे, मुश्किलों से पाला मां ने

क्या वो नशा कम है जो जनता हमें तालियों के जरिए देती है- राजू

कॉमेडियन राजू ने आगे कहा था कि 'वो सब भारती की कितनी प्रशंसा करते हैं नाम लेते हैं कितने बच्चे इनको अपना आइडल मानते हैं। भारती सिंह बनना चाहते हैं। उनको फॉलो करके इंडस्ट्री में आ रहे हैं, लेकिन इनको ये सब करने की क्या जरूरत है। क्या वो नशा कम है जो जनता हमें तालियों के जरिए देती है।' 

यह भी पढ़ें: भारती को जब इतने दुबले-पतले और 3 साल छोटे शख्स ने किया प्रपोज तो नहीं हुआ था यकीन, ऐसी है लव स्टोरी

ये ही लोग जिम्मेदार हैं- राजू

राजू श्रीवास्तव ने अपनी अपनी बात को खत्म करते हुए कहा था कि 'सारे लोग ऐसे नहीं है। सभी लोग इसमें लिप्त नहीं हैं। लेकिन, हर रोज बॉलीवुड से किसी न किसी का नाम सामने आ रहा है। टीवी कलाकारों का नाम आ रहा है। ये ही लोग जिम्मेदार हैं। वो इनका बिल्कुल बचाव नहीं करेंगे। वो बहुत दुखी हैं। उनके साथी कलाकार इस तरह की हरकतें कर रहे हैं और उन्हें पता ही नहीं था। गंदगी फैला रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: भारती के घर और दफ्तर से NCB को मिला 86.5 ग्राम गांजा, पति के साथ गांजा लेने की बात कबूली, हुईं गिरफ्तार