2019 के 'खतरों के खिलाड़ी 10' में करण पटेल, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, अदा खान, आरजे मलिष्का, बलराज समेत कई टीवी स्टार्स शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। 

मुंबई. डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने टीवी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग बुल्गारिया में शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोमवार 5 अगस्त को अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दी थी। शो की शूटिंग के पहले दिन ही इसके सेट से कुछ वीडियो लीक हुए हैं जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

एक्टर करण पटेल ने दिखाए डांस स्टेप

वीडियो में टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्टर करण पटेल दो विदेशी लड़कियों के साथ शाहरुख खान के गाने 'वो हसीना वो नीलम परी...' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें, ये गाना फिल्म 'ओम शांति ओम' का है, जो कि शाहरुख खान पर फिल्माया गया था। 

View post on Instagram

धर्मेश येलंडे ऊंचाई पर कर रहे डांस

इस वीडियो के अलावा दूसरा वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें कोरियोग्राफर धर्मेश येलंडे ऊंचाई पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

खतरों के खिलाड़ी 10 के कंटेस्टेंट

2019 के 'खतरों के खिलाड़ी 10' में करण पटेल, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, अदा खान, आरजे मलिष्का, बलराज समेत कई टीवी स्टार्स शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे।