लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर है कि कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा की शूटिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो की शूटिंग के दौरान कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जा रहा है और पूरी सावधानी बरती जा रही है।  

मुंबई. भारत में कोरोना का असर कम नहीं हुआ है। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर है कि कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा की शूटिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो की शूटिंग के दौरान कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जा रहा है और पूरी सावधानी बरती जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


शूटिंग में सेफ्टी का पूरा ध्यान
लॉकडाउन के कारण कई महीनों से सभी टीवी शोज की शूटिंग बंद थी। अब धीरे-धीरे कई टीवी शोज ने शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ शोज के नए एपिसोड्स टेलीकास्ट भी होने लगे हैं। अब द कपिल शर्मा शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है। कपिल शर्मा और भारती सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में भारती सिंह और सुमोना चक्रवर्ती सेफ्टी प्रीकॉशन्स लेती दिख रही हैं। 

View post on Instagram


125 दिन बाद शूटिंग
125 दिन के बाद शो की शूटिंग शुरू हुई है। शो की शूटिंग से जुड़े जो वीडियो शेयर किए गए हैं उनमें सुमोना और भारती सैनिटाइजेशन प्रोसेस करती दिख रही हैं। फैंस के लिए ये खुशी की बात है। जब से शो बंद हुआ था तब से फैंस द कपिल शर्मा शो को काफी मिस कर रहे थे। 

View post on Instagram


फैमिली संग बिताया वक्त
लॉकडाउन में कपिल शर्मा ने अपनी फैमिली संग टाइम स्पेंड किया। कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने कहा था कि ये लॉकडाउन उनके लिए आशीर्वाद जैसा है। इसकी वजह से उन्हें अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिला। वहीं, भारती ने भी पति हर्ष संग समय बिताया। हाल ही में भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इस बार भी गणपति पूजा करेंगी। जैसे होता आ रहा है वैसा ही होगा क्योंकि मेरे घर हमेशा से इको फ्रेंडली गणपति आते हैं और मैं घर पर ही उनका विसर्जन करती हूं।