हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कपूर का उपयोग किया जाता है। हर पूजा के अंत में कपूर आरती अवश्य की जाती है। इसके अलावा और भी कई धार्मिक क्रिया-कलापों में कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर जलाने के पीछे वैज्ञानिक आधार भी माना गया है।

उज्जैन. प्रतिदिन कपूर जलाने से हवा में व्याप्त आस-पास के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे हम उनके संपर्क में आने से बच जाते हैं। इसे जलाने से घर की निगेटिविटी खत्म होती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है। तंत्र-मंत्र व ज्योतिष उपायों में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके कुछ आसान उपाय इस प्रकार हैं…

रसोई में कपूर
प्रतिदिन रात को जब सभी लोग खाना खा लें तो पूरी रसोई की साफ-सफाई करने के बाद एक चांदी की छोटी सी कटोरी में कपूर के साथ लौंग का एक जोड़ा डालकर जलाना चाहिए। इससे आपके घर में बरकत आती है और धन संबंधित समस्याओं का अंत होता है। मान्यता है कि यह कार्य यदि रोज किया जाए तो कभी धन की कमी नहीं होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेडरूम में जलाएं कपूर
यदि दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं या फिर जीवन साथी से मनमुटाव की स्थिति रहती है तो बेडरूम की सफाई करके कपूर जलाना चाहिए। इससे वहां मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और संबंध में मधुरता आती है।

ये उपाय भी करें
प्रतिदिन अपने घर में सुबह-शाम देसी घी में कपूर को डुबोकर जलाना चाहिए। इसे अपने पूरे घर के हर एक कमरे, हॉल या आंगन सभी में दिखाना चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है। आपके घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहता है। 

इस उपाय से बनी रहती है सुख-शांति
शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन देवी-देवताओं के समक्ष कपूर जलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। देवी-देवताओं की कृपा से आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यदि घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष हो तो उसके प्रभावों से भी मुक्ति प्राप्त होती है। 

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

लगातार होने वाली बीमारियों से परेशान हैं तो एक बार जरूर आजमाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय

पीले चावल के इन आसान उपायों से दूर हो सकती है पैसों की तंगी और दूसरी परेशानियां

बड़े काम की चीज है नींबू, इसके आसान उपायों से दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

धन लाभ के लिए करें इन 4 में से कोई 1 उपाय, दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

Astrology: नौकरी-व्यापार में आ रही हैं परेशानी तो शनिवार को करें ये खास उपाय