इस बार 4 दिसंबर, शनिवार को अगहन मास की अमावस्या (Amavasya) है। शनिवार को अमावस्या होने से शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2021) को योग इस दिन बन रहा है। ये साल 2021 की अंतिम शनिश्चरी अमावस्या है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में इस योग को बहुत ही विशेष माना गया है। साल में 1 या 2 बार ही ये शुभ योग बनता है। जिन लोगों पर शनि की साढेसाती या ढय्या का प्रभाव होता है, उन लोगों के लिए ये योग बहुत ही शुभ होता है क्योंकि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से परेशानियों में कमी आ सकती है। इस दिन शनिदेव (Shani) की पूजा करने और उनके निमित्त पुराने कपड़े व जूते दान किए जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2021) के शुभ योग में राशि अनुसार उपाय करना चाहिए। ये उपाय इस प्रकार हैं…

मेष राशि
शनिश्चरी अमावस्या पर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं। इससे शनि दोष में कमी आती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि
इस राशि के लोग शनिश्चरी अमावस्या पर शनि अष्टोत्तर शत नामावली का पाठ करें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

मिथुन राशि
इस शनिवार को शनिदेव को काली उड़द की दाल चढ़ाएं और शनि मंत्रों का जाप करें। इससे इन्हें फायदा होगा।

कर्क राशि
इस राशि के लोग शनिश्चरी अमावस्या पर राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें। इससे इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

सिंह राशि
शनि अमावस्या के शुभ योग में हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

कन्या राशि
शनिवार को शनिदेव के बीज मंत्रों का जाप करें। साथ ही तेल में अपना चेहरा देखकर उसका दान कर दें।

तुला राशि
शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें। अभिषेक करते समय शनि मंत्रों का जाप करते रहें।

वृश्चिक राशि
गरीब, मजूदर, जरूरतमंद और कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल या काले वस्त्रों का दान करें। इससे भी शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

धनु राशि
शनिश्चरी अमावस्या की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल के 11 दीपक लगाएं और शनिदेव से परेशानियां कम करने के लिए प्रार्थना करें।

मकर राशि
शनिदेव के वैदिक मंत्रों का जाप करें। साथ ही शनिदेव की पूजा करने के बाद काली उड़द की खिच़ड़ी का भोग लगाएं।

कुंभ राशि
शनि पुष्य पर शमी वृक्ष की पूजा करें और इसी पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। इससे हनुमानजी और शनिदेव दोनों की कृपा आपको प्राप्त होगी।

मीन राशि
शनिश्चरी अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नानकर अपने पुराने कपड़े और जूते वहीं छोड़े दें और नए वस्त्र पहनकर घर आ जाएं।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

शुद्ध जल में तुलसी के पत्ते डालकर करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

मंगल और कालसर्प दोष के कारण आती हैं जीवन में परेशानियां, जानिए ये कब बनते हैं और उपाय

ये 9 ग्रह डालते हैं हमारे जीवन पर प्रभाव, इनके अशुभ फल से बचने के लिए ये उपाय करें

शनि और पितृ दोष दूर करने के लिए करें पीपल के ये आसान उपाय, इनसे हो सकता है धन लाभ भी

लाल किताब: लाइफ में बार-बार आ रही हैं परेशानियां तो करें ज्योतिष के ये आसान उपाय