आजकल घर को सजाने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए फेंगशुई (feng shui) गैजेट्स का उपयोग बहुत किया जा रहा है। फेंगशुई का ऐसा ही एक खास उत्पाद है क्रिस्टल पिरामिड (Crystal Pyramid), इसमें चारों दिशाओं के वास्तु दोषों को खत्म करने की शक्ति होती है।

उज्जैन. फेंगशुई के अनुसार, क्रिस्टल पिरामिड (Crystal Pyramid) घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ-साथ घर में यह धन-समृद्धि को भी लेकर आता है। वैसे तो क्रिस्टल कई धातुओं से बने हुए आते हैं, लेकिन इन सभी में क्रिस्टल पिरामिड का खास महत्व है। मान्यता के अनुसार पिरामिड को उत्तर-पूर्व या पूजा वाले स्थान पर रखना शुभ माना जाता है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें...

क्रिस्टल पिरामिड (Crystal Pyramid) का महत्व

हमारे वातावरण में चारों ओर कई तरह की निगेटिव एनर्जी हर समय रहती है और ये निगेटिव पॉवर हमारे जीवन को विभिन्न प्रकार से प्रभावित करती हैं। परंतु घर या ऑफिस पर फेंगशुई उत्पाद क्रिस्टल पिरामिड (Crystal Pyramid) के कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव शून्य हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। यदि धन मार्ग में किसी तरह की रुकावट आती है तो भी वह समस्या पिरामिड रखने से दूर हो जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां होती हैं समाप्त
वहीं हमारे निवास स्थान का हर एक कोना किसी न किसी ईश्वर को समर्पित होता है। इन कोनों से कुछ ऐसी उर्जा भी निकलती हैं जिनका नकारात्मक प्रभाव सीधे हम पर पड़ता है। लेकिन फेंगशुई (feng shui tips) और इसके उत्पाद ऐसे प्रभावों को नष्ट करता है। इसके अतिरिक्त यह हमारे कार्य और विचारों के बीच तालमेल बनाता है जिससे हमें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

पिरामिड (Pyramid) का इतिहास
पिरामिड का इतिहास मिस्र की सभ्यता से जुड़ा हुआ है। आज भी मिस्र की राजधानी काहिरा में विशाल गीजा के पिरामिड हैं, जहां राजा-महाराजा के शवों को दफनाया गया है। पूरी दुनिया पिरामिड की वास्तु कला को देखकर चकित होती है। ये पिरामिड आज भी दुनिया के लिए एक रहस्य है। इसलिए इन्हें दुनिया के 7 आश्चर्यों में से एक माना जाता है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

Vastu: घर की छत पर रखी बेकार चीजें बढ़ाती हैं वास्तु दोष, इससे बचने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

बेडरूम में रखें मैंडरिन डक का जोड़ा, इससे पति-पत्नी में बढ़ता है प्रेम और खत्म हो सकते हैं विवाद

रखेंगे इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान तो घर में बनी रहेगी खुशहाली, कम होगी निगेटिविटी

घर का मध्य भाग कहलाता है ब्रह्म स्थान, यहां दोष होने पर बढ़ती है निगेटिविटी, रखें इन बातों का ध्यान

गुड लक के लिए घर में रखना चाहिए Feng Shui के कछुए, जानिए किस धातु से बने कछुए से क्या फायदा होता है