Khar Maas 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी सूर्य गुरु ग्रह का राशि धनु और मीन में प्रवेश करता है तो इसे खर मास कहते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि नहीं किए जाते। इस महीने से जुड़े और भी कई नियम धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं। 

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य 16 दिसंबर, शुक्रवार को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। जैसे ही सूर्य धनु राशि में जाएगा, खर मास (Khar Maas 2022) आरंभ हो जाएगा। धर्म ग्रंथों में खर मास को बहुत ही विशेष माना गया है। इस महीने से जुड़े कई नियम भी बताए गए हैं। मान्यता है कि इस महीने में भगवान और सूर्य की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस महीने में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो किस्मत चमकते देर नहीं लगती। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूर्यदेव को अर्घ्य दें
खर मास के दौरान रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इस पानी में लाल फूल और थोड़ा कुमकुम भी जरूर डालें। इससे सूर्य से संबंधित शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो, उन्हें ये उपाय जरूर करना चाहिए।

भगवान विष्णु की पूजा करें
धर्म ग्रंथों में खर मास का स्वामी भगवान विष्णु को माना गया है। इसलिए इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। इस महीने की दोनों एकादशी पर व्रत रखें और पीले वस्त्रों व पीले फलों का दान करें। किसी विष्णु मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं।

जरूरतमंदों को दान करें
खर मास में दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस महीने में जो भी व्यक्ति जरूरतमंदों को दान करता है, उसे इसका फल की गुना होकर मिलता है। इस महीने में शीत ऋतु अपने चरम होती है, इसलिए जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल, घी, गुड़ और कच्चे अनाज का दान करना चाहिए।

पीपल का पौधा लगाएं
धर्म ग्रंथों में पीपल को भगवान विष्णु की स्वरूप ही माना गया है। खर मास में पीपल का एक पौधा लगाएं और प्रतिदिन उस पर जल चढ़ाएं। खर मास में पीपल का पौधा लगाने से ग्रहों की शांति होती है और जैसे-जैसे ये पौधा बढ़ता जाता है जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है।

कन्याओं को भोजन करवाएं
वैसे तो कन्या भोज नवरात्रि में करवाया जाता है, लेकिन खर मास में भी कन्या भोज करवाया जा सकता है। इस पवित्र महीने में करवाया गया कन्या भोजन आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकती है। कन्याओं को कुछ न कुछ उपहार देकर ही विदा करें। खर मास में कन्या भोजन करवाने से आपकी हर परेशानी दूर सकती है।


ये भी पढ़ें-

Hanuman Ashtami 2022: सुख-समृद्धि के लिए 16 दिसंबर को करें हनुमानजी की पूजा, इस खास चीज का लगाएं भोग

Hanuman Ashtami 2022: 16 दिसंबर को करें ये उपाय, हनुमानजी दूर करेंगे आपकी हर परेशानी

मूल नक्षत्र में जन्में बच्चे का मुख देखना पिता के लिए क्यों माना जाता है अशुभ? जानें खास बातें

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।