प्रेमी खुद युवती के घर पहुंचा। प्यार की बात कहते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। इस बार युवती ने ही शादी करने से मना कर दिया। शादी करके साथ रहने के सभी सपने बिखर जाने से वो एकदम टूट सा गया। घर लौटकर वो सीधे तीसरी मंजिल स्थित कमरे में चला गया। कमरे में उसने पंखे की कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। उसकी मौत पर घर वालों में कोहराम मच गया। 

कानपुर (Uttar Pradesh) । प्रेमी खुद शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। परिवार के दवाब में आकर प्रेमिका ने भी शादी से इंकार कर दी। प्रेमिका के मुंह से ये शब्द सुनकर प्रेमी इतना टूट गया कि वो अपनी जिंदगी को ही खत्म करने का फैसला पलभर में ले लिया। शादी करके साथ जीने मरने का सपना देख रहे प्रेमी ने प्रेमिका के नाम अंतिम खत में लिखा अब तुम्हारे घर वाले तुम्हें नहीं मारेंगे...। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने अब दोनों परिवारों से पूछताछ शुरू की है, वहीं मोहल्ले वालों में चर्चा बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
दर्शनपुरवा निवासी शिवम कटियार (24) घर में ही कपड़े की सिंलाई का कारखाना चलाता था। वो मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। दो महीने पहले शिवम ने घरवालों को शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा। लेकिन, युवती के घरवालों ने इंकार कर दिया था, जिसके बाद से वो तनाव में रहता था।

इसलिए उठाया ये कदम
दो दिन पहले शिवम खुद युवती के घर पहुंचा। प्यार की बात कहते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। इस बार युवती ने ही शादी करने से मना कर दिया। शादी करके साथ रहने के सभी सपने बिखर जाने से वो एकदम टूट सा गया। घर लौटकर शिवम सीधे तीसरी मंजिल स्थित कमरे में चला गया। कमरे में उसने पंखे की कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। उसकी मौत पर घर वालों में कोहराम मच गया।

प्रेमिका के नाम लिखा पत्र
पुलिस के मुताबिक शिवम के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जो प्रेमिका के नाम पर लिखा गया है। इस सुसाइड नोट में लिखा है कि अब तुम्हारे घर वाले तुम्हें कभी नहीं मारेंगे, क्योंकि मैं खुद मरने जा रहा हूं।

(प्रतीकात्मक फोटो)