लगातार बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बाद हर ब्लाक में अग्नि सचेतक बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इन सभी को बताया जाएगा कि आग लगने के बाद प्रथम दृष्टया वह क्या करें औऱ कैसे फंसे लोगों को बचाए।  

लखनऊ: लगातार बढ़ते अग्निकांड के मामलों के बीच अग्निशमन विभाग प्रदेश के हर ब्लाक में सौ युवाओं को अग्नि सचेतक बनाने जा रहा है। प्रदेश में ब्लाकों की संख्या 819 है। इन सभी अग्नि सचेतकों को 2 जून से अग्नि सुरक्षा जीवन रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी के साथ उन्हें प्रमाणपत्र देकर क्षेत्रीय फायर स्टेशन में सूचीबद्ध किया जाएगा। अग्नि सचेतक अपने क्षेत्र में अग्निकांड की घटना होने के बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना देंगे। इसी के साथ वह लोगों की मदद करेंगे और उससे बचाव के उपाय बताएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आठ ब्लाक से शुरू हुआ सचेतक बनाए जाने की तैयारी 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के द्वारा जानकारी दी गई कि सभी आठ ब्लाको में अग्नि सचेतक बनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन लोगों को बताया जाएगा कि आग लगने पर वह प्रथम दृष्टया क्या उपाय करें, किस तरह से आग में फंसे लोगों को बचाया जाए। इन सभी बातों का प्रशिक्षण अग्नि सचेतकों को दिया जाएगा। इसी के साथ फायर स्टेशन से विभाग का एक व्यक्ति व्हाट्सऐप पर ग्रुप भी बनाएगा। इसके साथ ही वह अपने-अपने ब्लाक के अग्नि सचेतको को भी जोड़ेगा। यह अग्नि सचेतक दमकल विभाग की मदद भी करेंगे। 

अग्नि सचेतकों को दी जाएगी ये जानकारी
बताया गया कि लोगों को जागरुक करने के लिए सीएम के निर्देश पर हर ब्लाक में अग्नि सचेतक बनाए जा रहे हैं। आग लगने के बाद और उसके पहले तेल, पेट्रोल औऱ शार्ट सर्किट से कैसे लोगों को बचाया जाए इसकी जानकारी भी साझा की जाएगा। इन सभी को व्हाट्सऐप ग्रुप से भी जोड़ा जाएगा। इन ग्रुपों में जागरूकता लिंक भेजे जाएंगे। 

झांसी: घर में रखे 4 सिलेंडरों तक पहुंची साड़ी के गोदाम में लगी आग, भीषण हादसे में हुई बुर्जुग दंपति की मौत

राइस गोदाम में आग लगने से करोड़ो का नुकसान, दो जिलों से मंगाई गईं दमकल की गाड़ियां