युवती के परिजनों को जब प्रेमी युगल के शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना लड़के पक्ष को दी। साथ ही अनुरोध किया कि वो युवती की छोटी बेटी से शादी कर ले, जिसपर वर पक्ष ने प्रेमी संग गई युवती की छोटी बहन से शादी करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। 

मऊ (Uttar Pradesh) । शादी के तीन दिन पहले ही युवती ने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर वर-वधू पक्ष में हडकंप मच गया। हालांकि पूरी तैयारी होने पर वधू पक्ष ने लड़के के परिवार वालों से अनुरोध किया कि वो युवती की छोटी बहन से शादी कर लें, जिसपर वे तैयार गए हैं। परिजनों के मुताबिक 6 जून को प्रेमिका की छोटी बहन से शादी के लिए बारात लेकर दूल्हा आएगा और शादी होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
युवक का गांव की युवती से प्रेम-संबंध काफी लंबे समय से चल रहा था। जिसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग युवती की शादी कहीं और तय कर दिए। 6 जून को बारात आने वाली थी। जिसकी तैयारी में परिवार के लोग लगे हुए थे। 

प्रेमी संग भागकर की कोर्ट मैरिज
युवती अपने प्रेमी के साथ बुधवार की देर रात घर से चली गई। जिसकी खबर लगने पर परिवार के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी कि गुरुवार को प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी कर ली। 

अब होने वाली साली से सात फेरे लेंगे दूल्हे राजा
युवती के परिजनों को जब प्रेमी युगल के शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना लड़के पक्ष को दी। साथ ही अनुरोध किया कि वो युवती की छोटी बेटी से शादी कर ले, जिसपर वर पक्ष ने प्रेमी संग गई युवती की छोटी बहन से शादी करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। 

(प्रतीकात्मक फोटो)