पीड़िता का आरोप है कि नामजद आरोपियों ने उसे 10 दिन तक इटावा में रखा और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इटावा से आरोपी उसे हरदोई कोर्ट मैरिज कराने की बात कह कर लाए। जहां कोर्ट में पहुंचने पर उसने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचा दिया।

शाहजहांपुर (Uttar Pradesh) । शौच के लिए निकली किशोरी को तीन दोस्तों ने अगवा कर लिया। इसके बाद इटावा में ले जाकर 10 दिन तक उसे अपने हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं उसे अपने चंगुल में फंसाने के लिए एक दोस्त कोर्ट मैरिज करने करने हरदोई ले गया, जहां किशोरी ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई। वहीं, तीनों आरोपी उसे वहीं, छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता ने सुनाई ये स्टोरी
बघौली थाना इलाके की रहने वाली एक 17 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि 10 दिन पहले जब वो शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसी दौरान गांव के ही नितेश ,सर्वेश और गोलू ने उसे गाड़ी में जबरन डाल लिए। जब उसकी आंखें खुली तो वो इटावा में थी।

..तो इसलिए कोर्ट में लाए थे आरोपी
पीड़िता का आरोप है कि नामजद आरोपियों ने उसे 10 दिन तक इटावा में रखा और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इटावा से आरोपी उसे हरदोई कोर्ट मैरिज कराने की बात कह कर लाए। जहां कोर्ट में पहुंचने पर उसने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचा दिया।

बयान के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने किशोरी को अपने कब्जे में लेकर उसके माता-पिता को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि किशोरी के अदालत में बयान के आधार पर ही पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, उसे उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।