पुलिस ने बुधवार रात को युवती के घरवालों को इस घटना की सूचना दी और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है।

नोएडा (उप्र): नोएडा में छह युवकों द्वारा एक युवती का कथित सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नगर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि नोएडा के गांव छिजारसी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती कुछ दिनों से नौकरी तलाश रही थी। वह अपने एक परिचित युवक रवि को बुधवार शाम को एक नौकरी के लिए कुछ कागजात देने एफएनजी रोड के पास एक पार्क में पहुंची। दोनों बात कर रहे थे, तभी दो और युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने युवती के दोस्त को डरा-धमका कर वहां से भगा दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती को जबरन सुनसान खेत में ले गए। वहां उन्होंने उसका कथित सामूहिक बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट की।

घटना के आरोपी गिरफ्तार 

इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार रात को युवती के घरवालों को इस घटना की सूचना दी और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है।

एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)