ससुराल से निराश होकर वह न्याय के लिए थाना देवा पहुंची। जहां नियाज नाम के पुलिसकर्मी ने उससे अभद्रता की और अश्लील बातें करते हुए कहा कि मेरे घर चलो इलाज का पैसा मैं दे दूंगा। रोते बिलखते वह थाने से लौट आई और आखिरकार उसने पानी की टंकी पर चढ़ने का निर्णय लिया।

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) । बाराबंकी में एक महिला ठंड की परवाह न करते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस ने बामुश्किल महिला को नीचे उतरवाया, लेकिन जब महिला ने आपबीती सुनाई तो पुलिसकर्मी की करतूत सामने आई। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे यातनाएं दीं तो इंसाफ के लिए थाने पहुंची। जहां पुलिसकर्मियों ने भी उस पर बुरी नजर डाली। हालांकि महिला के आरोप पर एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर चलो पैसा दे दूंगा
ससुराल से निराश होकर वह न्याय के लिए थाना देवा पहुंची। जहां नियाज नाम के पुलिसकर्मी ने उससे अभद्रता की और अश्लील बातें करते हुए कहा कि मेरे घर चलो इलाज का पैसा मैं दे दूंगा। रोते बिलखते वह थाने से लौट आई और आखिरकार उसने पानी की टंकी पर चढ़ने का निर्णय लिया।

ईलाज को मागा पैसा तो लगा दिए आरोप
2 माह पहले ही उसने एक बेटी को जन्म दिया था। पिछले दिनों उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसने बेटी को भर्ती कराया। इलाज के खर्च को लेने के लिए वह अपने ससुराल गई थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसे खर्च देने से ही मना नहीं किया, बल्कि उसकी बेटी को अपना खून मानने से इनकार कर दिया।

पति की मौत के बाद से नंदोई की बुरी नजर
महिला ने बताया कि शादी के बाद पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद नंदोई की उस पर बुरी नजर रहती थी। ससुरालवालों का भी उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। उसे भूखा रखने के साथ ही तरह-तरह की यातनाएं देते थे।