उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री और BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  के साथ सोमवार को हादसा हो गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। तभी ट्रक से उतरते वक्त उनके साथ हादसा हो गया। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

मुजफ्फरनगर.  उत्तर प्रदेश BJP के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह के साथ स्वागत समारोह के दौरान हादसा हो गया। एक महिला कार्यकर्ता के आग्रह पर वे ट्रक से नीचे उतर रहे थे, तभी उनकी छोटी उंगुली फंस गई। इसके बाद झटके से कटकर दूर जा फिंकी। घटना के कारण मिनिस्टर की चीख निकल पड़ी। उन्हें फौरन एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया गया। मुजफ्फरनगर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। उनकी गाड़ी जैसे ही जिले की सीमा में पहुंची, काफिले में बड़ी संख्या में गाड़ियां शामिल हो गईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदेश अध्यक्ष काफिले के साथ आवास विकास कॉलोनी पहुंचे। यहां महिला मोर्चे की एक महिला ने स्वागत करने के लिए उन्हें ट्रक से नीचे उतरने को कहा। मिनिस्टर मुस्कराते हुए ट्रक से नीचे उतरे। लेकिन भीड़ के कारण उनकी उंगुली ट्रक के किसी हिस्से में फंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही अफसरों के मानों हाथ-पांव फूल गए। उन्हें मीडिया से दूर ले जाया गया। हालांकि अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने माना कि मिनिस्टर की उंगुली कट गई है।