कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधा है। उन्होंने मांग की है कि कांग्रेस पार्टी इसके लिए देश से माफी मांगे और जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे। 

लखनऊ: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए इस टिप्पणी को शर्मनाक, दुखद और अति निंदनीय करार दिया है। 

Scroll to load tweet…

मायावती ने कहा कांग्रेस पार्टी भी मांगे माफी 
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय।' अपने अगले ट्वीट में उनके द्वारा लिखा गया कि, 'इनके द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को टीवी पर ’राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी आज बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी माँगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे।'

Scroll to load tweet…

जानिए क्या है पूरा मामला 
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया गया। उनके इस कथन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने भी इस पर जोरदार हमला बोला है। अधीर रंजन चौधरी ने इसको लेकर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले जब हम लोग विजय चौक की ओर जा रहे थे तभी किसी ने सवाल किया कि आप कहां जा रहे हैं? हमने जवाब दिया कि राष्ट्रपति भवन जाना है औऱ राष्ट्रपति से मिलना है। कल गलती से ये 'राष्ट्रपत्नी' शब्द निकल गया। अधीर रंजन ने आगे कहा कि वह जानते हैं कि भारत का राष्ट्रपति चाहे जो हो वह सभी का राष्ट्रपति है। यह शब्द बस एक बार निकला है और ये चूक हुई है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसे राई का पहाड़ बनाया जा रहा है। 

उन्नाव नगर पालिका की लापरवाही से नाले में गिरा नंदी, 4 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद निकाला गया बाहर