ऐसे में बीते समय में प्रदेश के भीतर तेजी के साथ बढ़े दुष्कर्म (Rape) जैसे बड़े मामलों में भी गिरावत होती जा रही है। इसी से जुड़ा मामला यूपी के नोएडा (Noida) से सामने आया, जहां तीन माह पहले एक किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को सोमवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर यूपी पुलिस (UP police) सक्रियता दिखाते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसती चली जा रही है। ऐसे में बीते समय में प्रदेश के भीतर तेजी के साथ बढ़े दुष्कर्म (Rape) जैसे बड़े मामलों में भी गिरावत होती जा रही है। इसी से जुड़ा मामला यूपी के नोएडा (Noida) से सामने आया, जहां तीन माह पहले एक किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को सोमवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मदद के बहाने अपने साथ ले गया था युवक 
नोएडा में फेस-1 थाना पुलिस ने एक किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना फेस-1 के थानाध्यक्ष विरेश पाल गिरि ने बताया कि होली के दिन अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही एक किशोरी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से वे दोनों घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच अजय नामक युवक वहां आया और किशोरी की मदद करने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। 

मामा के साथ मिलकर आरोपी ने किया ता दुष्कर्म
इसके बाद पूरे मामले की जानकारी देते हुए उन्होनो बताया कि अजय ने अपने कुछ साथियों से साथ मिलकर उससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। के थानाध्यक्ष विरेश पाल गिरि ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक अन्य आरोपी राहुल फरार था जो अजय का मामा है। उन्होंने बताया कि राहुल को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।