बीजेपी के सबसे मजबूत दल समाजवादी पार्टी ने बाजी अपने पत्ते खोल दिए हैं। सपा ने रविवार देर शाम 35 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव को लेकर अपने 33 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आपको बताते चलें कि इस सूची में सपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी आरएलडी को दी हैं।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधान परिषद के चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। इसी के चलते बीते शनिवार को बीजेपी की ओर से 30 नामों की सूची जारी की गई थी। जिसके बाद अब बीजेपी के सबसे मजबूत दल समाजवादी पार्टी ने बाजी अपने पत्ते खोल दिए हैं। सपा ने रविवार देर शाम 35 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव को लेकर अपने 33 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आपको बताते चलें कि इस सूची में सपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी आरएलडी को दी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन का नाम शामिल
इस लिस्ट में फर्रुखाबाद इटावा प्राधिकार क्षेत्र में पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन जो इत्र कारोबारी हैं, जिनके यहां छापा पड़ा था उनका भी नाम नहीं है। सीतापुर प्राधिकार क्षेत्र से आनंद भदौरिया जो कि अखिलेश यादव के करीबी है उनका भी नाम लिस्ट में नहीं है। वहीं, मैनपुरी क्षेत्र में अरविंद यादव का भी नाम नहीं है। इस बार सपा ने इन्हें अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है बल्कि इनकी जगह नए लोगों को मौका दिया है।

Scroll to load tweet…

गायत्री प्रजापति को मिला टिकट
समाजवादी पार्टी की इस लिस्ट में अमेठी-सुल्तानपुर से शिल्पी प्रजापति को पार्टी ने एमएलसी का टिकट दिया है। शिल्पी प्रजापति जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू हैं। शिल्पी प्रजापति गायत्री प्रजापति के बड़े बेटे अनिल प्रजापति की पत्नी हैं। वहीं गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी इस बार सपा के टिकट पर विधायक बनी हैं। ऐसे में पार्टी ने सास के बाद अब बहु पर भी भरोसा जताया हैं। बता दें कि 12 नवंबर 2021 को रेप के मामले में गायत्री प्रजापति को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।

Special Story: विधान परिषद के प्रत्याशियों के सहारे भाजपा ने बिछाई 2024 की बिसात, यूं काडर को साधने की तैयारी