यूपी के इटावा जिले में लड़की ने मामूली बात पर शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं दुल्हन ने दो फेरों के बाद इतना बड़ा फैसला लिया। उसके ऐसा करते ही पूरे परिवार में भगदड़ मच गई। यह मामला शहर के भर्थना इलाके के नगला बाग का है।

इटावा: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों शादी से इनकार करने के कई मामले सामने आए है। इसके लिए कोई भी जिम्मेदार रहा फिर चाहे दुल्हन या दूल्हा हो। ऐसा ही एक मामला राज्य के इटावा जिले से सामने आया है, जहां पर मामूली बात पर लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने शादी से मना इसलिए किया क्योंकि दूल्हे का रंग काला था। लड़की के इस कदम के बाद बारात बिन दुल्हन के लौट गई। ऐसा भी बताया जा रहा है कि शादी से पहले जिसकी फोटो दिखाई गई थी, असल में वह लड़का वह नहीं था। उसकी जगह कोई दूसरा शादी करने आया था। इसी वजह से लड़की ने शादी करने से मना कर दिया और बारात को वापस लौटाना ही सही समझा। इसके बाद लड़के के पिता ने दुल्हन के पिता के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के फेरे से पहले सारी रस्में हुई थी पूरी
जानकारी के अनुसार यह मामला राज्य के इटावा जिले के भर्थना इलाके के नगला बाग का है। जहां पर बलराम यादव की बेटी नीतू की शादी उसराहिर इलाके में जाफरपुर के रवि यादव के साथ तय हुई थी। बारात बुधवार देर शाम अपने निर्धारित समय पर ग्राम नगला बाग पहुंच गई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष वाले लोगों का आदर सत्कार किया। उसके बदा वर पक्ष बारात लेकर पहुंचे, जहां शादी की रस्में पूरी की गई। लेकिन जब दूल्हा फेरों के लिए मंडप पहुंचा तो वधू को भी मंडप में लाया गया। इसके बाद जब फेरे पड़ने लगे तो फेरों के बाद लड़की ने अचानक शादी से मना कर दिया और मंडप से उठ कर चली गई। लड़की के मना करते ही वर पक्ष में भगदड़ मच गई।

शादी में शामिल लोगों ने लड़की को समझाया
दुल्हन को बारात में शामिल गांव के बुजुर्ग लोग समझाने लगे लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन की मां मीना देवी ने बताया कि नीतू के लिए जिस लड़के की तस्वीर शादी से पहले भेजी गयी थी, वह लड़का नहीं था। दूल्हा कोई और लड़का था। इसलिए नीतू ने शादी करने से इनकार कर दिया। तो वहीं दूसरी ओर दुल्हन बनी नीतू का कहना है कि तस्वीर में दिखाए गये दूल्हे का रंग साफ था। लेकिन जिससे शादी कराई जा रही थी, उसका रंग बहुत काला था, इसलिए शादी करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में करीब 6 घंटे तक समझौता चला लेकिन परिणाम यह रहा कि बारात बिन दुल्हन के वापस चली गई।

दुल्हन के परिवार ने दूल्हे को कई बार था देखा
लड़की के शादी करने से मना करने पर लड़के के पिता ने दुल्हन के पिता पर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है और कहा कि बुधवार की रात शादी की सारी रस्म होने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। शादी में दी हुई सोने-चांदी के आभूषण दुल्हन के पास ही रह गए। इतना ही नहीं दुल्हन द्वारा शादी से मना करने पर दूल्हा रवि यादव का कहना है कि पता नहीं क्यों शादी से मना कर दिया। दूल्हे ने कहा कि मेरा जीवन बर्बाद हो गया है, कुछ समझ नहीं आ रहा है। शादी से पहले नीतू के परिवार के लोग उसे कई बार देखने आए थे। इसके बाद भी नीतू और उसके परिवार ने ऐसा कर दिया।

रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, कहा- हम केवल डिग्री धारक युवा न करें तैयार