बकरीद के मौके पर ताजमहल में तीन घंटे के लिए निशुल्क प्रवेश मिलेगा। ताजमहल में ईद-उल-जुहा के मौके पर नमाज अदा की जाती है। इसी को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यहां इस दिन कुछ घंटों के लिए प्रवेश निशुल्क रखता है। 

आगरा: अगर आप रविवार को ताजमहल जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। इस दिन ताजमहल में तीन घंटे तक प्रवेश निशुल्क मिलेगा। इस सुविधा का लाभ देशी-विदेशी पर्यटक भी ले सकेंगे। रविवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाना है। बकरीद के मौके पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की जाती है। इसी के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) बकरीद के मौके पर ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रखने का आदेश जारी करता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 बजे के बाद शुरू होंगे टिकट काउंटर

अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल के अनुसार बकरीद पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा की जाती है। इस बीच तीन घंटे तक प्रवेश निशुल्क रहता है। यह सुविधा सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रहती है। इस बीच नमाजियों के साथ सभी पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश प्राप्त होता है। फिर सुबह 10 बजे से टिकट काउंटर शुरू होते हैं। इसी समय से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी शुरू होती है। ताजमह में भारतीय पर्यटक के प्रवेश के लिए 50 रुपए, विदेश पर्यटकों के लिए 1100 रुपए, सार्क और बिम्सटेक देशों के लिए 540 रुपए का टिकट लगता है। इसी के साथ 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलता है। यहां मुख्य गुंबद के लिए भी 200 रुपए का टिकट अलग से लगता है। लेकिन रविवार 10 जुलाई को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किसी भी पर्यटक का टिकट यहां पर नहीं लगेगा। माना जा रहा है कि निशुल्क प्रवेश और साप्ताहांत होने के चलते यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ेगी। 

इन दिनों पर मिलता है निशुल्क प्रवेश 
ताजमहल पर ईद और बकरीद की नमाज के समय में निशुल्क प्रवेश मिलता है। इसी के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिलता है। शाहजहां की उर्स पर भी ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलता है। विश्व धरोहर दिवस पर भी निशुल्क प्रवेश का लाभ लोगों को दिया जाता है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी महिलाओं को यहां निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। 

शिवपाल यादव बोले- राष्ट्रपति चुनाव में जो हमसे वोट मांगेगा हम उसे वोट करेंगे, अखिलेश के लिए भी कही बड़ी बात