आगरा में पुलिस चौकी के पास युवक की हत्या का मामला सामने आया है। उसके हाथ और माथे पर प्रहार किए गए थे। मामले में आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से खोजबीन जारी है। 

आगरा: जीवनी मंडी में पुलिस चौकी के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। इस घटना को युवक के साथी ने अंजाम दिया। उसके हाथ और माथे पर प्रहार किए गए। जिसके चलते युवक घायल हो गया। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गया। युवक को सड़क पर पड़ा देखकर लोग वीडियो बनाने में जुट गए। हालांकि किसी तरह से उसे बाद में अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की छानबीन शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मित्र से किसी बात को लेकर हो गया था विवाद
मामले को लेकर जीवनी मंडी चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह के द्वारा जानकारी दी गई कि छत्ता स्थित गाड़ी वाली बस्ती निवासी रजत अपने मित्र के साथ सोमवार को यमुना किनारे आया था। यहां पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच रजत जीवनी मंडी में आ गया। पीछे से उसका साथी आय़ा और विवाद शुरू हो गया। मामले में दोनों के बीच विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया। विवाद के दौरान ही यह पूरी घटना सामने आई।

हाथ और माथे पर चाकू से किए गए कई वार
आरोप है कि युवक ने चाकू निकाल लिया और रजत पर मारने लगा। आरोपी ने हाथ और माथे पर कई वार किए। जिसके बाद रजत ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी हमला करते रहे। इसी बीच लोग भी वहां पर एकजुट हुए लेकिन कोई आरोपी को पकड़ नहीं सका। मामले को लेकर चौकी प्रभारी ने कहा कि घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के भर्ती करवाया गया है। जहां देर रात उसके परिजन भी पहुंचे। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। टीम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगी। 

आगरा: ताजमहल के 22 कमरों में है कई राज, जानिए क्या है इस विवाद की पूरी कहानी

लखनऊ में 400 वर्षों से भी अधिक पुरानी है बड़े मंगल की परंपरा, जानिए इस बार क्या रहेगा खास

गोरखपुर: क्षय रोग से ग्रसित एक हजार मरीजों को मुख्यमंत्री योगी ने किया अक्षयपात्र राशन किट का वितरण