यूपी के आगरा में पुलिस ने खाकी के साथ साथ इंसानियत का फर्ज अदा किया। यहां पुलिसकर्मियों ने एक रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार किया। यही नहीं, थाने में ही त्रियोदशी संस्कार विधि विधान से किया गया। ब्राह्म्णों को भोज भी कराया। पुलिसवालों के इस काम की चारों तरफ तारीफ हो रही है। अफसरों ने भी उनके काम की सराहना की। 

आगरा (Uttar Pradesh). यूपी के आगरा में पुलिस ने खाकी के साथ साथ इंसानियत का फर्ज अदा किया। यहां पुलिसकर्मियों ने एक रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार किया। यही नहीं, थाने में ही त्रियोदशी संस्कार विधि विधान से किया गया। ब्राह्म्णों को भोज भी कराया। पुलिसवालों के इस काम की चारों तरफ तारीफ हो रही है। अफसरों ने भी उनके काम की सराहना की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला एत्माद्दौला थाने का है। जानकारी के मुताबिक, 21 दिसंबर को यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने युवती के सिर पर वार भी किए थे, जिससे 2 दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद 3 दिन तक युवती का कोई भी संबंधी सामने नहीं आया। युवती की शिनाख्त भी नहीं हो पाई। यह देख पुलिसकर्मियों ने पोस्टमॉर्टम के बाद खुद शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार किया। इसमें थाने के पुलिसकर्मियों के साथ एक एनजीओ के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए।

पुलिसकर्मियों ने कही ये बात
अंतिम संस्कार के बाद एत्माद्दौला थाना में त्रयोदशी संस्कार विधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने कहा, युवती के साथ वाला कोई उसकी सुध लेने नहीं आया। जिसके बाद हम लोगों ने उसके अंतिम संस्कार का फैसला किया। थाने में हवन के बाद ब्राह्मण भोज कराया गया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी भोज में बैठे। वहीं, युवती के साथ रेप के आरोपी सुगड़ सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।