यूपी के आगरा जिले में ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली है। फिलहाल उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के जिले आगरा में एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना शुक्रवार की सुबह शहर के एत्माद्दौला के कालिंदी विहार बिहारी कुंज इलाके की है। यातायात पुलिस के सिपाही कुबेर सिंह (58 साल) ने अपने आवास में आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब उन्हें घटना का पता चला। इस वारदात की जानकारी पर थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोली की आवाज सुन सिपाही के पास पहुंचे परिजन
आगरा ट्रैफिक पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल कुबेर सिंह यादव जिले इटावा के भरथना के मूल निवासी हैं। यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 4:00 बजे की है। मृतक कुबेर सिंह पुलिस लाइन में यातायात पुलिस की क्रेन चलाते थे। शहर के कालिंदी विहार में परिवार सहित रह रहे थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। गुरुवार की रात को उनके घर में पत्नी समेत एक बेटी, भतीजा, भतीजी मौजेद थे, लेकिन सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद सभी की आंख खुली तो भागकर कुबेर सिंह के कमरे में गए। वहां पहुंचे तो सिपाही खून से लथपथ जमीन में पड़े थे। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच में जुट गई है।

आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने परिजनों से की बात
पुलिस मृतक सिपाही के परिजनों से बात की पर अभी घटना का कारण पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। गोली से उनका चेहरा उड़ गया। घर में अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला आत्महत्या का है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसका कारण पता किया जा रहा है।

बहराइच में डीएम के सामने मदद की गुहार लगाने के लिए पहुंची 'मृत महिलाएं', विधवा पेंशन को लेकर कही बड़ी बात