अखिलेश ने कहा कि जो नोएडा की धरती पर कदम रखता है। वो दुबारा कभी सीएम नहीं बन पाता। तो अब योगी बाबा भी अपनी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे। सपा  प्रमुख ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो सिर्फ चुनाव लड़ता है, विकास तथा जनहित से उसका कोई लेना देना नहीं है। साथ ही कॉंग्रेस से गठबंधन को लेकर अखिलेश ने कहा कि 2017 में हुआ वो गठबंधन उनकी बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि अब जो गठबंधन हैं वो सभी सामान विचारधारा वाले लोग हैं। 

लखनऊ: चुनाव की डेट आ गई हैं सभी नेता अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल हो कर अपनी राय रख रहे हैं साथ ही दूसरों पर दोषारोपण कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए अखिलेश (Akhilesh Yadav)ने बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Cogress) पर जम कर हल्ला बोला। सपा (SP) सुप्रीमो अखिलेश ने कहा कि जो नोएडा की धरती पर कदम रखता है। वो दुबारा कभी सीएम नहीं बन पाता। तो अब योगी बाबा भी अपनी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो सिर्फ चुनाव लड़ता है, विकास तथा जनहित से उसका कोई लेना देना नहीं है। साथ ही कॉंग्रेस से गठबंधन को लेकर अखिलेश ने कहा कि 2017 में हुआ वो गठबंधन उनकी बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि अब जो गठबंधन हैं वो सभी सामान विचारधारा वाले लोग हैं। 

जनता इस बार बीजेपी को कर देगी सत्ता से बाहर
अखिलेश ने कहा कि नोएडा जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं बच पाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditiya nath) नोएडा जा चुके हैं तो अब वो भी दोबारा सीएम नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण हमारे कुल देवता हैं। हम सभी भगवानों की पूजा करते हैं। कोई भी भगवान एक व्यक्ति या पार्टी का नहीं होता है। साथ ही जनता इस बार बीजेपी को राधे-राधे कह कर सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने कहा मेरे ऊपर जातिवाद के आरोप लगते हैं इस समय जिलाधिकारियों की सूची देखी जानी चाहिए। साथ ही कहा कि अधिकारी किसी के नहीं होते हैं, यह हर नेता को समझ लेना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो सिर्फ चुनाव लड़ता है, विकास तथा जनहित से उसका कोई लेना देना नहीं है। भाजपा की रणनीति चुनाव को जटिल बनाने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करना है। लोकतंत्र में भाजपा का आचरण हर तरह से अमर्यादित और लोकलाज से परे है। अखिलेश ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों के भविष्य को रौंदने का काम किया है। विकास समाजवादी सरकार ने किया, भाजपा बिना कुछ काम किए अपने झूठे दावे कर रही है। मुख्यमंत्री के पास गिनाने को अपना एक काम नहीं है। 

खास मिशन के लिए थामा था कांग्रेस का हाथ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को स्वीकार किया कि वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना उनकी बड़ी गलती थी। अखिलेश ने कहा कि एक बड़े मिशन को लेकर लेकर कांग्रेस के साथ समझौता किया था। कांग्रेस की तमाम बातें भुलाकर उसे गले लगाया था। अब समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन हुआ है। सभी को साथ लेकर विधानसभा चुनाव जीतेंगे।