जनता में भाजपा के खिलाफ बहुत आक्रोश ब्याप्त है, जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है वैसे भाजपा को हार का डर सता रहा है। समाजवादी पार्टी के साथ कई क्षेत्रीय दलों का गठबंधन हो गया है जिससे हम सबको साथ लेकर हर हाल में सरकार बनाएंगे।

एटा: यूपी के एटा जिले में उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश (Akhilesh Yadav) यादव 6 घंटे की देरी से एटा रामलीला मैदान पहुँचे। विजय यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर अखिलेश ने खुश होकर कहा है, 'जब से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)का विजय रथ चल रहा है, भाजपा (BJP) में घबराहट फैल गई है और भाजपा ने उत्तरप्रदेश की जनता को बस दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दी है। वहीं जनता में भाजपा के खिलाफ बहुत आक्रोश ब्याप्त है, जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) करीब आ रहा है वैसे भाजपा को हार का डर सता रहा है। समाजवादी पार्टी के साथ कई क्षेत्रीय दलों का हमारा गठबंधन हो गया है जिससे हम सबको साथ लेकर हर हाल में सरकार बनाएंगे।' 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा की तरफ IT और ED भी लड़ रही चुनाव 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे साथ भाजपा की तरफ से उत्तरप्रदेश में IT और ED भी चुनाव लड़ रही है। हमारे लोगों के यहां छापे मारे और छापों में कुछ नहीं मिला,और कुछ मिलेगा भी नहीं। अखिलेश ने कहा समाजवादी पार्टी के लोग घबराने वाले नहीं है, मुकाबला करने वाले लोग हैं। फिल्मी डायलॉग देते हुए कहा कि कहा कि जो डर गया, वह मर गया। वहीं भाजपा पार्टी अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देने वाली पार्टी है और अपराधियों की भीड़ भाजपा में ही है। उन्होंने कहा कि भाजपाई लाल रंग से भड़कते है यहां चारों ओर लाल ही लाल कलर दिखाई दे रहा है, यह क्रांति और खून का रंग है। वहीं भाजपा द्वारा दिये जा रहे अन्याय, अत्याचार और अपमान से बचाव के लिए समाजवादी सरकार बनना बहुत जरूरी है। 

हत्यारों के घरों पर नहीं चल रहा बुलडोजर 
अखिलेश ने कहा कि भाजपा का विकास झूठा है, लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए परन्तु सरकार का बुलडोजर वहां नहीं चलेगा क्योंकि भाजपा सरकार अपराधियों की संरक्षक है। उन्होंने कहा कि हत्या में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा शामिल है और गृह राज्य मंत्री पर उंगली भी उठ रही है लेकिन भाजपा उन्हें पद से हटा नहीं रही है और उनका बचाव कर रही है। 

भाजपा से हर वर्ग के लोग परेशान 
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के अन्याय, अत्याचार और अपमान से बचाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सरकार जरूरी है। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही हैऔर जिनको मिल भी गया तो उनका 5 किलो खाद ही चोरी कर लिया गया। डीजल, पेट्रोल, खाद, महंगा कर दिया है, वहीं किसानों को धान का सरकारी मूल्य नहीं मिल रहा धान की लूट हो गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में बिजली के कारखाने लगते हैं प्रदेश को सस्ती बिजली देंगे और किसान भाइयों को मुफ्त सिंचाई देंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने नोटबन्दी में लाइन लगाई थी, इस बार आप लोग वोट कि लाइन में लग कर भाजपा की सरकार को हटा देना। आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर टीईटी, बीएड, बीपीएड, शिक्षामित्र सबकी मदद करेंगे। अटेवा वालों की पेंशन भाजपा सरकार ने छीन ली है उनकी भी मदद सपा सरकार आने पर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराएगी। भाजपा ने लोगों को जातियों में लड़ाया है। हम समाजवादी लोग जातीय जनगणना कराना चाहते हैं और आप लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सपा सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को उनका हक और सम्मान दिलाएंगे। आज भाजपा से हर वर्ग के लोग नाराज परेशान और दुखी हैं।