यूपी के नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नोएडा में 12 घंटे के अंदर एक परिवार के सभी सदस्यों ने खुदकुशी कर लिया। सबसे पहले शुक्रवार की सुबह युवक ने दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बेटी ने भी शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी

नोएडा (Uttar Pradesh ). यूपी के नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नोएडा में 12 घंटे के अंदर एक परिवार के सभी सदस्यों ने खुदकुशी कर लिया। सबसे पहले शुक्रवार की सुबह युवक ने दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बेटी ने भी शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि नोयडा के सेक्टर 128 में भरत जे नाम का शख्स अपनी पत्नी व बेटी के साथ रहता था। वह नोयडा के सेक्टर 128 के जेपी पैवेलियन कोर्ट में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार को भरत ने दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूद कर जान दे दी। इसकी सूचना पुलिस ने भरत की पत्नी शिवरंजनी को दी। सूचना पाते ही शिवरंजिनी बदहवास सी हो गई। जिसके बाद वह अपने देवर कार्तिक जे के साथ दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची। वहां से शाम को वापस आई। रात में ही शिवरंजनी ने अपनी 5 साल की बेटी जयश्रीता के साथ फांसी लगाकर जान दे दिया। 

आर्थिक तंगी बताई जा रही वजह 
पुलिस सूत्रों की माने तो घटना की कुछ साफ़ वजह सामने नहीं आई है। लेकिन प्रथम दृष्टया मामला आर्थिक तंगी से आजिज आकर उठाया गया कदम लग रहा है। सूत्रों के मुताबिक भरत एक चाय कम्पनी में बतौर मैनेजर काम करता था। लेकिन उसपर कर्ज का काफी दबाव था। परिवार का खर्च भी मुश्किल से चल रहा था। 

10 साल पहले भरत ने की थी लव मैरिज 
थाना प्रभारी भुवनेश कुमार मुताबिक मृतक भरत के भाई कार्तिक ने पुलिस को बताया कि उसके भाई भरत ने 10 साल पहले शिवरंजनी से लव मैरिज की थी। जिसके बाद उसे एक बेटी जयश्रीता हुई। इसके पहले भरत नेपाल में नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसने गोविंदपुरा स्थित एक चाय कम्पनी में बतौर मैनेजर ज्वाइन किया था। जिसके बाद से वह पत्नी व बेटी के साथ नोयडा में रह रहा था।