खेतों में छिपे हमलावरों द्वारा एक बुजुर्ग किसान के ऊपर उस वक्त गोली चलाई गई जब किसान खेतों पर जा रहा था। हाथ में गोली लगने से घायल बुजुर्ग ने कहा कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं? लेकिन खेतों पर बुर्जी के पीछे छुपे हमलावरों ने आखिर उसके ऊपर गोली क्यों चलाई?

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ के थाना छर्रा के गांव शिरोली में बुजुर्ग किसान को खेतों के बीच छुपे हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया गया। बुजुर्ग किसान को मारी गई गोली की सूचना पर गांव के अंदर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। गोली मारने की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में हाथ में गोली लगने से घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंच गई और गोली लगने से घायल किसान से घटना की जानकारी करते हुए फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।वहीं डॉक्टरों ने गोली लगने से घायल की हालत को नाजुक देखते हुए देर रात करीब 3:30 बजे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोली मारकर फरार हुए हमलावर
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव शिरोली में गोली लगने से घायल जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग किसान विजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रोज की तरह वह अपने घर से खेतों पर जा रहा था इसी दौरान वह गांव के ही पूर्व प्रधान के भाई के खेतों पर बनी बुर्जी के पास से गुजर कर अपने खेतों की तरफ जा रहा था। तभी बुर्जी के पास पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने बुर्जी के पीछे से निकलकर उसके ऊपर गोली चला दी। हमलावरों द्वारा अचानक उसके ऊपर चलाई गई गोली उसके हाथ में जा लगी। हाथ में गोली लगते ही लहूलुहान हो गया और खेतों के बीच जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर उसको गोली मारकर मौके से फरार हो गया तो वही गोली चलने और शोर-शराबे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा उसको अज्ञात हमलावरों द्वारा मारी गई गोली की सूचना इलाका थाना छर्रा पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग किसान को मारी गई गोली के कारणों की जानकारी जुटाने में जुट गई तो मैं ही खेतों में गोली लगने से घायल पड़े किसान को आनन-फानन में उपचार के लिए अलीगढ़ के हायर सेंटर जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंची ओर गोली लगने से घायल किसान विजेंद्र सिंह जानकारी करते हुए फॉरेंसिक टीम में साक्ष्य जुटाए गए। इधर किसान की हालत को नाजुक देखते हुए देर रात करीब 3:30 बजे जिला मलखान सिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। तो वही पुलिस ने किसान को मारी गई गोली के बाद गोली मारने वाले हमलावरों की तलाश करते हुए हर पहलू पर बारीकी से जांच करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।