पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में बेटी ने हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया है। मृतक दरबारी के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही दोनों आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

अयोध्या (Uttar Pradesh) । बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पिता की हत्या कर दी। वारदात को बकरी बांधने वाली रस्सी के सहारे गला घोंटकर अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने पुलिस को बताया कि पिता उनके अवैध संबंधों का विरोध करता था, जिसके कारण प्लान के तहत प्रेमी युगल ने मिलकर अंजाम दिया। यह घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के मजरा चक के सरैठा गांव में शनिवार की रात की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
दरबारी लाल की पत्नी के अलावा चार बेटियां हैं। जिसमें तीन की शादी हो गई है। जबकि छोटी लड़की उनके साथ रहती थी। इस बीच लड़की का अवैध संबंध गांव के ही रवि नाम के युवक से हो गया। जिसे उसका पिता नापसंद कर उस पर सख्ती बरत रहा था। इससे नाराज उसकी पुत्री ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। शनिवार रात उसे अंजाम भी दे दिया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने बताया कि पिता दरबारी लाल की हत्या बकरी को बांधने वाली से रस्सी से गला घोंटकर की।

पुलिस के सामने दोनों ने किया गुनाह कबूल
पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में बेटी ने हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया है। मृतक दरबारी के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही दोनों आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

(प्रतीकात्मक फोटो)