आजमगढ़ जिले में एक सिपाही को ग्रामीणों ने रंगे हाथों रंगरलिया मनाते हुए पकड़ लिया। सिपाही के पकड़े जाने के बाद उसकी जमकर धुनाई हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

आजमगढ़: दोहरीघाट थाने में तैनात एक आशिक मिजाज सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सिपाही आजमगढ़ जिले के एक गांव में घर में घुसा था। जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने उस घर को घेर लिया। इसके बाद सिपाही की जमकर पिटाई कर दी गई। लोगों ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी रौनापार थाने में भी दे दी। मामले की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस तत्परता के साथ मौके पर पहुंची। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिपाही को गिरफ्तार कर थाने लाया गया 
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस रंगरलिया मना रहे सिपाही धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार करके थाने ले आई। रिपोर्टस के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ सिपाही का अवैध चक्कर चल रहा था। सिपाही धर्मेंद्र सिंह दोहरीघाट थाने में तैनात है। उसी से मिलने के लिए सिपाही देर रात वहां पहुंचा। जैसे ही रात दो बजे के करीब सिपाही महिला के घर पर गया तो इसकी जानकारी महिला के घरवालों को भी हो गई। 

घेराबंदी कर सिपाही की हुई धुनाई
महिला के घरवालों और ग्रामीणों ने घर की घेराबंदी कर सिपाही को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया का आरोपी सिपाही के खिलाफ रौनापार थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। मामले में पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। घटना सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। मामले में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। 

मदरसे के बच्चों ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, कहा- मामूली बात पर लाठी से पीटते थे मौलवी और शिक्षक भी देते थे धमकी

राम-कृष्ण में भेद नहीं तो मथुरा और अयोध्या में क्यों? वर्शिप एक्ट 1991 देवकीनंदन ठाकुर ने दी चुनौती

कानपुर में राजधानी पान मसाला, तंबाकू पर छापेमारी में दंग रह गए अधिकारी, जानिए कैसे चल रहा था पूरा खेल