यूपी के आजमगढ़ में एक पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे से भी लटका दिया

आजमगढ़(Uttar Pradesh) . यूपी के आजमगढ़ में एक पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे से भी लटका दिया। पति ने मामले में पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस की जांच-पड़ताल के दौरान आरोपी की चालबाजी काम न आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पति से जब पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किये। आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाने के एक गांव में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच पड़ताल के दौरान महिला के परिजन इसे आत्महत्या बता रहे थे। लेकिन शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आखिरकार सच सामने आ ही गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की पहले हत्या की गई बाद में उसे फांसी पर लटकाया गया था। पुलिस की पूछताछ में पति राजू ने बताया कि उसकी पत्नी शारीरिक सबंध बनाने से इंकार कर रही थी इसलिए उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया।

पत्नी का था किसी के साथ अवैध संबंध 
आजमगढ़ के एसपी त्रिवेणी सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी राजू की पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था। इस कारण आए दिन पत्नी के साथ उसका विवाद होता था। इसी वजह से पत्नी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती थी। बीते दिनों जब राजू ने पत्नी के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, तो उसने इंकार दिया। राजू ने पहले उसे मनाने की कोशिश की फिर जबरदस्ती करने का भी प्रयास किया। लेकिन जब इस पर भी बात नहीं बनी तो गुस्साए राजू ने पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए फंदे पर लटकाया शव 
एसपी ने बताया कि पत्नी का मर्डर करने के बाद राजू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए इस मौत को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उसने पत्नी का मर्डर करने के बाद शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। पुलिस की जांच के दौरान उसने यही बताया कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद उसकी चाल का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।