उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 मार्च गुरुवार को जारी हो गए। बागपत जिले सभी तीन सीट में से दो पर भाजपा और एक सीट पर समाजवादी पार्टी समर्थित रालोद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के रिजल्ट गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गए। यहां इस बार भाजपा और सपा गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिली। बागपत की तीन में से दो विधानसभा सीट भाजपा के खाते में जबकि एक विधानसभा सीट सपा के खाते में गई। बागपत जिले (Baghpat District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पहले चरण (First Phase Voting) में यानी 10 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने 3 में से 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट रालोद के खाते में गई थी। इस जिले में कोई सुरक्षित सीट नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Baghpat Election Results 2022 Live: यहां से भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा ने जीत दर्ज की है। बागपत विधानसभा सीट पर भाजपा से योगेश धामा, सपा गठबंधन से अहमद हमीद, बसपा से अरुण कसाना और कांग्रेस से अनिल देव त्यागी प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा ने जीत दर्ज की थी।

Baraut Election Results 2022 Live: यहां से भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह ने जीत दर्ज की है। बड़ौत सीट पर भाजपा से कृष्णपाल सिंह मलिक, सपा गठबंधन से जयवीर सिंह तोमर, बसपा से अंकित शर्मा और कांग्रेस से राहुल कश्यप प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से कृष्णपाल सिंह मलिक ने जीत दर्ज की थी।

Chhaprauli Election Results 2022 Live: यहां से सपा गठबंधन में शामिल रालोद प्रत्याशी अजय कुमार ने जीत दर्ज की है। छपरौली सीट पर भाजपा से सहेंद्र सिंह रमाला, सपा गठबंधन से अजय कुमार, बसपा से मोहम्मद शाहीन चौधरी और कांग्रेस से यूनुस चौधरी मैदान में हैं। 2017 में रालोद से सहेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी।